Ruturaj Gaikwad Marriage
आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने नई पारी शुरू कर दी है। ऋतुराज उत्कर्षा के साथ विवाह के बंधन बंध गए हैं। उनकी शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 3 जून को उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) को अपना हमसफर बना लिया। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस ने उन्हें इस नई पारी के लिए बधाई दी है।
आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने नई पारी शुरू कर दी है। शनिवार को ऋतुराज, उत्कर्षा के साथ विवाह के बंधन बंध गए। शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं। एक तस्वीर में चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतुराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
धोनी के साथ वायरल हुई थी तस्वीर
बता दें कि आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ी अपने परिवार के साथ दिखे थे। लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी। इनमें उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे। दोनों ने ट्रॉफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। उसके बाद से उत्कर्षा की चर्चा जोरों पर थी।
डेवोन कॉनवे के साथ की ओपनिंग
गौरतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहतरीन गुजरा। डेवोन कॉनवे के बाद टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ऋतुराज गायकवाड़ को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए भारत टीम में स्टैंड बाई खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया था, लेकिन उन्होंने शादी के चलते अपना नाम वापस ले लिया था।
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें
IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो
एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें
IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड
IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब

