SA vs BAN दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 20वें मैच में बांग्लादेश को 4 रन से पटखनी देकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम स्कोर की रक्षा करने वाली टीम बन गई है। प्रोटियाज टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने के मामले में भारत का रिकॉर्ड तोड़ा।
दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 20वें मैच में बांग्लादेश को 4 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बना सकी। एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम स्कोर की रक्षा करने वाली टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 114 रन बनाने से रोका। प्रोटियाज टीम ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक दिन पहले न्यूयॉर्क में ही पाकिस्तान के खिलाफ 120 रन की रक्षा की थी। भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह रन से मात दी थी।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम स्कोर की रक्षा करने में श्रीलंकाई टीम भी शामिल है। 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने भी 120 रन के स्कोर को डिफेंड किया था। मगर अब सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को जीतकर एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की ऐसी इकलौती टीम है, जिसने 1 रन, 2 रन, 3 रन और चार रन के अंतर से मैच जीते हैं। प्रोटियाज टीम के अलावा टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा कोई और टीम नहीं कर सकी है।
दक्षिण अफ्रीका ने 2009 में न्यूजीलैंड को 1 रन, 2014 में न्यूजीलैंड को 2 रन, 2014 में इंग्लैंड को 3 रन और अब बांग्लादेश को 4 रन से मात देकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को लो स्कोरिंग मैच में मात देकर अपना दबदबा बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कभी भी बांग्लादेश से हारी नहीं है। प्रोटियाज का टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड 9-0 से एकतरफा है। बांग्लादेश के पास जीत दर्ज करके इतिहास रचने का गोल्डन चांस था, जिसे उसने मिस कर दिया।
Also Read: PAK vs CAN Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

