पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसी पर अलग-अलग आरोपों के कारण जुर्माना लगा है। बता दें कि आईपीएल 2024 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए थे। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था।
इसके बाद शाम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई थी। पहले मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी पर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ तय समय पर अपनी पारी के 20 ओवर पूरे नहीं किए थे। यह आरसीबी का पहला अपराध था, लिहाजा कप्तान डू प्लेसी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसी पर केकेआर के खिलाफ रविवार को आईपीएल 2024 के 36वें मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिंता के अंतर्गत टीम का यह पहला अपराध था तो फाफ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Also Read: RR vs MI Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips
वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर आईपीएल आचार संहिंता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। सैम करन को आईपीएल आचार संहिंता के आर्टिकल 2.8 के अंतर्गत लेवल 1 अपराध का दोषी पाया गया। करन ने मैच रेफरी द्वारा लगाए आरोप को स्वीकार किया और उनकी मैच फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की गई।
आईपीएल ने विज्ञप्ति जारी करके कहा, ''पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के 37वें मैच में आईपीएल आचार संहिंता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। करन ने आईपीएल की आचार संहिंता के आर्टिकल 2.8 के अंतर्गत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। आचार संहिंता के लेवल 1 उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला निर्णायक होता है।
Also Read: RR vs MI Dream11 Prediction, Team, Match-38, Fantasy Cricket Tips
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर बनाया रिकॉर्ड

