समीर रिजवी ने स्पिनर राशिद के एक ओवर में दो छक्के, MS Dhoni का रिएक्शन हुआ वायरल

Kaif pic By - बुधवार, मार्च 27, 2024
Last Updated on मार्च 27, 2024 09:59 पूर्वाह्न
समीर रिजवी ने स्पिनर राशिद के एक ओवर में दो छक्के, MS Dhoni का रिएक्शन हुआ वायरल

Sameer Rizvi hits two sixes in one over of Rashid Khan, MS Dhoni's reaction goes viral

IPL 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक इस सीजन में सिर्फ सात मैच खेले गए हैं, लेकिन लगभग सभी मैच कांटे की टक्कर के रहे हैं। हालांकि, सिर्फ मंगलवार को ऐसा हुआ जब दूसरी टीम बिल्कुल रंग में नजर नहीं आई। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक में खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात की टीम महज 143 रन ही बना सकी।

इस मैच के जरिए आईपीएल में एक नए सितारे की एंट्री हुई। सीएसके के समीर रिजवी ने इस लीग में अपनी एंट्री धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माने जाने वाले राशिद खान के एक ओवर में दो छक्के जड़ दिए। इस पर ड्रेसिंग रूम में बैठे महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। समीर ने छह गेंदों में 14 रन की छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। उन्हें मोहित शर्मा ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। समीर बड़े शॉट के चक्कर में आउट हुए।

Video: Sameer Rizvi hits two sixes in one over of Rashid Khan

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 18वां ओवर राशिद खान डाल रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने शिवम दुबे को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद समीर रिजवी ने अपनी पहली ही गेंद का सामना करते हुए शानदार छक्का जड़ा।

जिसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर समीर रिजवी ने राशिद खान के खिलाफ छक्का जड़ा। समीर रिजवी की आक्रमक बल्लेबाजी से MS Dhoni बहुत प्रसन्न नजर आए। समीर रिजवी ने 6 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 14 रनों की पारी खेली। समीर रिजवी आखिरी ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

MS Dhoni's reaction to Sameer Rizvi's two sixes

Also Read: CSK vs GT Highlights Match 7: Chennai Super Kings Win by 63 runs

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

एशिया कप ट्रॉफियां भारत

एशिया कप ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

T20 World Cup विजेता

T20 World Cup विजेता कोच बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला टीम से बाहर, NZC ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

SA vs AUS ODI:

SA vs AUS ODI: लुंगी एनगिडी चोट के कारण बाहर, 20 साल के मकोएना को मिली जगह

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द,

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner