संजीव गोयनका ने LSG से अलग होने पर केएल राहुल के लिए कही यह बात

Kaif pic By - गुरुवार, दिसंबर 12, 2024
Last Updated on दिसंबर 12, 2024 05:48 अपराह्न
संजीव गोयनका ने LSG से अलग होने पर केएल राहुल के लिए कही यह बात

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल के फ्रेंचाइजी छोड़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने केएल राहुल के एलएसजी छोड़ने के पीछे की वजह बताई। संजीव गोयनका ने कहा कि राहुल हमारे परिवार की तरह हैं और वह एक ईमानदार और सभ्य इंसान हैं। पिछले सीजन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद संजीव गोयनका को केएल राहुल के साथ बहस करते हुए देखा गया था।

गौरतलब हो कि आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा निलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल पर बड़ी बोली लगाकर खरीदा। दिल्ली ने राहुल पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए। एलएसजी ने आईपीएल की मेगा निलामी से पहले केएल राहुल को रिटेन नहीं किया था। ऐसा माना जा रहा था कि इसके पीछे पिछले सीजन हुई बहस प्रमुख कारण है। हालांकि, अब लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस पर सफाई दी है। टीआरएस पॉडकास्ट में बोलते हुए गोयनका ने राहुल की तारीफ की।

Sanjeev Goenka said this for KL Rahul after his separation from LSG: संजीव गोयनका ने कहा, केएल राहुल हमेशा मेरे लिए एक परिवार की तरह रहेंगे। भले ही उनके रास्ते अलग हो गए हों, उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन साल तक कप्तानी की और इस दौरान टीम को कई सफलताएं भी दिलाई। यह मायने नहीं रखता कि क्या हुआ, इसके बावजूद भी मैं दिल से उनकी सफलता के लिए दुआ करता हूं।

Image Source: X

गोयनका ने आगे कहा, वह एक शरीफ इंसान है। वह बहुत ईमानदार और सभ्य व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि उनके जैसे ईमानदार व्यक्ति के साथ सब कुछ अच्छा हो। वह बहुत प्रतिभाशाली भी हैं और मैं चाहता हूं कि वह अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करें। मुझे पूरा यकीन है कि वह अच्छा करेंगे। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

IPL 2024 सीजन हुई थी तीखी बहस

बता दें कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद से एलएसजी की 10 विकेट की करारी हार के बाद गोयनका और राहुल के बीच मैच के बाद तीखी बहस हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस छिड़ गई थी। पूर्व खिलाड़ियों ने संजीव गोयनका के व्यवहार की आलोचना की थी। अब इस विवाद पर संजीव गोयनका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Also Read: गाबा, ब्रिसबेन में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड: सर्वाधिक रन, विकेट, शतक, सर्वोच्च स्कोर

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner