युवा बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी। इसे लेकर अब संजू सैमसन ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें जब खेलने का मौका मिलेगा वह खेलेंगे और नहीं मिलेगा तो उससे निराश नहीं होंगे। संजू ने कहा कि टीम का हित उनके लिए सबसे पहले है।
संजू को श्रीलंका दौरे पर सिर्फ टी20 टीम में ही चुना गया था। ये तब हुआ था जब संजू ने टीम इंडिया के लिए खेले गए अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जमाया था। संजू का नाम वनडे टीम में न देख उनके फैंस काफी दुखी थे, लेकिन संजू इससे हताश नहीं हैं।
संजू लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। इस बार भी उनके साथ यही हुआ। संजू ने इसे लेकर शिकायत नहीं की बल्कि वह काफी पॉजिटिव नजर आए। केरल प्रीमियर लीग के लांच के मौके पर संजू से जब पूछा गया कि क्या वह सेलेक्टर्स से उनको वनडे टीम में नजरअंदाज किए जाने पर निराश नहीं हैं? इस पर संजू ने कहा, "मुझे जब सेलेक्ट किया जाएगा मैं जाकर खेलूंगा। बस, और कुछ नहीं। मायने ये रखता है कि हमारी टीम अच्छा कर रही है। मैं उस तरह का इंसान हूं जो बड़े लक्ष्य में विश्वास रखता है। मैं चीजों को पॉजिटिव लेकर चलना पसंद करता हूं और कोशिश करता हूं।"
संजू ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 21 दिसंबर 2023 को खेले गए इस मैच में उन्होंने 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद वह टीम से बाहर कर दिए गए। संजू टी20 में लगातार टीम के साथ दिख रहे हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे, लेकिन एक भी मैच में प्लेइंग-11 में उन्हें जगह नहीं मिली थी।
Also Read: 5 Lowest scores of India in ODIs
ताज़ा हिंदी समाचार
राशिद खान का बड़ा बयान: विराट कोहली और एबी डिविलियर्स नहीं, जसप्रीत बुमराह हैं सबसे महान T20 क्रिकेटर
इंदौर में भारत का T20I रिकॉर्ड: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के आँकड़े
IND vs WI 3rd T20I पिच रिपोर्ट: होल्कर स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल
Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल
मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।
एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू
CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज
भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर
भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

