Header Banner

संजू सैमसन 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Ravi pic By - गुरुवार, अप्रैल 11, 2024
Last Updated on अप्रैल 12, 2024 01:09 अपराह्न
संजू सैमसन 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को मैच में धीमी ओवर गति बरकरार रखी, जिसका उन्‍हें खामियाजा भुगतना पड़ा। वैसे, गुजरात टाइटंस ने बुधवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के विजयी रथ पर रोक लगाई। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा क्‍योंकि उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बरकरार रखी। बयान में आगे कहा गया, कम ओवर रेट अपराध के संबंध आईपीएल की आचार संहिंता के अंतर्गत चूकि यह टीम का पहला अपराध था। तो सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

रोमांचक मैच हारे रॉयल्‍स

बता दें कि सवाई मानसिंह स्‍टेडियम पर खेले गए आईपीएल 2024 के 24वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने लगातार चार मैच जीते थे और अब उसे पहली शिकस्‍त मिली।

प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

राजस्‍थान रॉयल्‍स को अपने पांचवें मुकाबले में पहली शिकस्‍त मिली। संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम अब भी आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है। वहीं, गुजरात टाइटंस की यह छह मैचों में तीसरी जीत रही। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर जमी हुई है।

Also Read: MI vs RCB Dream11 Prediction, Team, Match-25, Fantasy Cricket Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

भारतीय खिलाड़ियों से माफी

भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?

टेनिस कोर्ट पर डेनिल

टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप

भुवनेश्वर कुमार की टीम

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, 30 अक्टूबर को पहला मैच

जो विराट कोहली और

जो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने नहीं किया, वो करेंगे श्रेयस अय्यर

IND vs WI 1st

IND vs WI 1st T20 पिच रिपोर्ट: बल्लेबाज या गेंदबाज, लखनऊ में किसका राज?

WCL 2026: भारतीय खिलाड़ियों

WCL 2026: भारतीय खिलाड़ियों से माफी की मांग के बाद पाकिस्तान बाहर

विराट कोहली का नन्ही

विराट कोहली का नन्ही फैन के लिए प्यारा अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner