Header Banner

Sanju Samson ने लगाया 110 मीटर का लंबा छक्का

Ravi pic By - सोमवार, जुलाई 15, 2024
Last Updated on जुलाई 15, 2024 12:38 अपराह्न
Sanju Samson ने लगाया 110 मीटर का लंबा छक्का

भारत और जिम्बाब्वे India vs Zimbabwe के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 42 रन से जीत मिली। इस मैच में भारतीय टीम के उप-कप्तान Sanju Samson का बल्ला जमकर गरजा, जिन्होंने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली और उनकी इस पारी के दम पर ह भारत 167 रन का स्कोर खड़ा कर सका।

मैच में संजू सैमसन ने एक ऐसा शॉट जड़ा, जिससे देख हर कोई हैरान रह गया। संजू ने 110 मीटर का लंबा छक्का जड़ा और गेंद को स्टेडियम के पार की सैर कराई। उनका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sanju Samson ने जड़ा 110 मीटर का लंबा छक्का, स्टेडियम पार गई गेंद

जिम्बाब्वे IND vs ZIM 5th T20I के खिलाफ भारतीय टीम की आखिरी टी20I मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया ने 3.5 ओवर तक 38 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। गिल के जल्दी आउट होने के बाद टीम का स्कोर पांच ओवर तक 40 रन पर 3 विकेट रगा। वहीं, इसके बाद संजू सैमसन ने रियान पराग के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और सैमसन ने अपनी पहली 14 गेंदों में 10 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी।

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पारी के 12वें ओवर में ब्रैंडन मावुता के खिलाफ लगातार छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 110 मीटर का लंबा सिक्स जड़ा,जिसकी गेंद स्टेडियम के बाहर चले गई। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी फिफ्टी जड़ने के साथ ही एक खास क्लब में एंट्री की। बता दें कि संजू सैमसन ने टी20I इंटरनेशनल में 300 सिक्स पूरे कर लिए और टी20I में 300 या उससे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले वह 7वें भारतीय बने।

अगर बात करें मैच की तो भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांचवें टी20 मैच में 167 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन (58) और रियान पराग ने 22 रन बनाए। शिवम दुबे के बल्ले से 26 रन निकले। वहीं, 168 रन का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 125 रन पर ढेर हो गई और इस तरह टीम इंडिया ने मैच 42 रन से जीत लिया। पांचवें टी20I मैच में मिली जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

Also Read: BCCI ने कैंसर से पीड़ित पूर्व खिलाड़ियों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये का फंड जारी किये

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI: 5वें

IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

शे होप प्लेयर ऑफ

शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान

FIFAe Finals 2026 स्थगित:

FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट:

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

कप्तान बनने के बाद

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान

दूसरे टेस्ट के लिए

दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, ट्रिस्टन स्टब्स बाहर

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner