Nitish Kumar के शतक पर उनके पिता का रिएक्शन देखे

Kaif pic By - शनिवार, दिसंबर 28, 2024
Last Updated on दिसंबर 28, 2024 12:44 अपराह्न
Nitish Kumar के शतक पर उनके पिता का रिएक्शन देखे

Nitish Kumar scored a century against Australia: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जब भारतीय टीम पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा तो एक 21 साल का खिलाड़ी उसके लिए वरदान बनकर आया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं नीतीश कुमार रेड्डी हैं। वही नीतीश जिनके चयन को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचना सुननी पड़ी थी, लेकिन नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़ सभी का मुंह बंद कर दिया। नीतीश के लिए ये शतक खास है क्योंकि इस देखने के लिए स्टैंड में उनके पिता बैठे थे। शतक के बाद नीतीश के पिता का पहला रिएक्शन सामने आया है।

नीतीश का ये करियर का चौथा टेस्ट मैच है और अपने पहले अर्धशतक को उन्होंने शतक में तब्दील किया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने हैं। अपने बेटे के शतक को देख उनके पिता भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब टीम इंडिया का आखिरी विकेट बचा था और मोहम्मद सिराज क्रीज पर थे और नीतीश को शतक पूरा करने के लिए एक रन चाहिए था तो उन्हें क्या लग रहा था।

See Nitish Kumar's father's reaction on his century: नीतीश के शतक के बाद बारिश आ गई और इसके कारण मैच रोकना पड़ा। इस ब्रेक में एडम गिलक्रिस्ट ने स्टैंड में बैठे उनके पिता से बात की। नीतीश के पिता ने लड़खड़ाती आवाज में कहा, "वह अंडर-14, अंडर-15 से अपने राज्य के लिए खेल रहा है और अब टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल स्तर पर खेल रहा है। आज हमारे लिए स्पेशल मूवमेंट है।"

ग्रिलक्रिस्ट ने जब उनसे पूछा कि जब नीतीश 99 रनों पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर थे और मोहम्मद सिराज स्ट्राइक पर थे, तब भारत का एक ही विकेट बचा था तो तब उन्हें क्या लग रहा था। इसका जवाब देते हुए नीतीश के पिता ने कहा, "बहुत, बहुत टेंशन थी सर। आखिरी विकेट बचा था और सिराज स्ट्राइक पर थे, टेंशन, टेंशन थी।"

Also Read: Most runs by an Indian batsman in a Test series while batting at number 7, below

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner