Shaheen Afridi Blast on Pakistani Fast Bowlers: पाकिस्तान की टीम एक समय खूंखार गेंदबाजों के लिए जानी जाती थी। वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाजों के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज घुटने टेकते हुए नजर आते थे, लेकिन आज पाकिस्तानी गेंदबाजों की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से टीम की ताकत अब कमजोरी बनती हुई नजर आ ही है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान AUS vs PAK टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई और कंगारू टीम ने सीरीज में मेहमानों का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इस हार के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जिससे पहले टी20 टीम के नए कप्तान शाहीन अफरीदी ने एक बड़ा बयान दिया है।
शाहीन अफरीदी ने मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि ये देखकर मैं हैरान हूं कि स्पीड गन ने 132-133 किमी प्रति घंटे के आसपास दिखाई दी, जबकि आमतौकर पर ये गति 140 प्लस से गेंदबाजी करते हैं।
दरअसल, शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि ईमानदारी से कहूं तो पहले तो हम खुद अगर गेंदबाजी कर रहे थे, तो ना तो बोर्ड देख रहे थे यार, क्या तुम सच में हम यहीं हैं? क्योंकि , पता नहीं चला जो बॉडी शुरू से गेंदबाजी कर रही है और वह 132-33 की रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे। हम खुद हैरान थे। क्या पहले से ही कुछ तय हुआ है कि इस गति से ज्यादा नहीं होगा?
इसके साथ ही शाहीन अफरीदी ने टी20आई फॉर्मेट में पाकिस्तानी की कप्तानी मिलने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत रोमांचक चुनौती और गर्व का पल है। आसान नहीं है, पहली बार कप्तानी करना।
नई चुनौती के साथ वो भी न्यूजीलैंड में ये जिम्मेदारी उठाना देखने लायक रहेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है, लेकिन वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

