WCPL में महिला खिलाड़ी पर दिखी शाहरुख खान की दीवानगी

Kaif pic By - शुक्रवार, अगस्त 23, 2024
Last Updated on अगस्त 23, 2024 02:58 अपराह्न
WCPL में महिला खिलाड़ी पर दिखी शाहरुख खान की दीवानगी

Jess Jonassen Shah Rukh Khan Signature Pose: महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में तीन टीमों के बीच 10 दिनों के अंदर कुल 7 मैच खेले जाएंगे। इस लीग में बारबाडोस रॉयल्स, गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीमें खेल रही हैं। लीग का दूसरा मैच बारबाडोस रॉयल्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम की एक खिलाड़ी ने अपने सेलिब्रेशन से हर किसी का दिल जीत लिया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेस जोनासेन इस लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेल रही हैं। लीग के दूसरे मैच के दौरान जेस जोनासेन विकेट लेने के बाद शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज करती हुई नजर आईं। उनका ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम में शाहरुख खान (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट) का पैसा लगा हुआ है। वह इस टीम के मालिकों में से एक हैं।

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी थी। इस दौरान जेस जोनासेन ने 6 गेंदों का सामना किया और वह बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद जेस जोनासेन ने गेंदबाजों के जरूर कमाल किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किए। मगर, बारबाडोस रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट को हासिल कर लिया।

Also Read: PAK vs BAN: मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में जड़ा शानदार शतक

ताज़ा हिंदी समाचार

शेफाली वर्मा ने रचा

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच

भारतीय निशानेबाजों का कमाल,

भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

IND-W बनाम BAN-W लाइव

IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner