भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इससे पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। पहले टेस्ट में जब शाकिब अल हसन बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद उन्हें लग गई थी।
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। चोट के बाद भी उन्होंने पहले टेस्ट में गेंदबाजी की थी। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है
पहले टेस्ट में जब शाकिब अल हसन बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद उन्हें लग गई थी। गेंद इतनी तेज लगी थी कि शाकिब की उंगली से खून तक आ गया था। इसके तुरंत बाद ही उनका उपचार किया गया था। अब वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
बांग्लादेश के सिलेक्टर हन्नान सरकार ने कहा, "शाकिब की उंगली की समस्या चेन्नई में गेंदबाजी शुरू करने के बाद ही सामने आई। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि वह कानपुर के लिए फिट हैं या नहीं। कानपुर टेस्ट से पहले हमारे पास काफी समय है। हम उसका निरीक्षण करेंगे। चेन्नई टेस्ट से पहले वह 100% फिट थे। मैच से पहले उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। जब उन्होंने गेंदबाजी शुरू की तो उन्हें परेशानी हुई।"
चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में शाकिब अल हसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 5 चौकों की मदद से 64 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 56 गेंदों पर 25 रन निकले थे। मुकाबले में शाकिब ने गेंदबाजी की थी। उन्होंने 21 ओवर किए थे, लेकिन शाकिब को कोई सफलता नहीं मिली थी।
Also Read: Top 5 players with Most Centuries in WTC History
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

