Header Banner

शार्दुल ठाकुर ने अकेले ही आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन भेज दिया

Ravi pic By - शनिवार, फरवरी 17, 2024
Last Updated on फरवरी 17, 2024 02:14 अपराह्न
शार्दुल ठाकुर ने अकेले ही आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन भेज दिया

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। असम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। शार्दुल ने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम की पहली पारी में 6 विकेट झटके। भारतीय ऑलराउंडर की घातक गेंदबाजी के सामने असम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। इसके चलते असम की टीम 100 रन भी नहीं बना पाई और 84 रन पर ढेर हो गई। आईपीएल से पहले शार्दुल की गेंदबाजी में इस तरह की धार देखकर उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी राहत की सांस ली होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया बैक

आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने शार्दुल को वापस साइन कर लिया है। शार्दुल साउथ अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। सेंचुरियन टेस्ट में वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। हालांकि, इस प्रदर्शन से उन्होंने वापसी का बिगुल फूंका है।

असम के खिलाफ मचाई तबाही

शार्दुल ठाकुर ने मुंबई बनाम असम मैच के पहले दिन 10.1 ओवर की गेंदबाजी में 21 रन देकर 6 विकेट निकाले। इस दौरान उनकी इकॉनोमी 2.06 रही। असम के सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। कप्तान भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके।

शार्दुल ठाकुर का इंटरनेशनल करियर

शार्दुल ठाकुर के नाम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 331 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 31 विकेट चटकाए हैं, जबकि वनडे में 329 रन के साथ 65 विकेट ले चुके हैं। टी20 में वह 69 रन बनाने के साथ-साथ 33 शिकार कर चुके हैं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें लॉर्ड ठाकुर भी कहकर बुलाया जाता है।

Also Read: Rohit Sharma Test Record, Most Six, Biggest Partnership

ताज़ा हिंदी समाचार

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

ILT20 Season 5 Auction:

ILT20 Season 5 Auction: 1 अक्टूबर को दुबई में होगी नीलामी, जानें पर्स, RTM और स्क्वॉड के सभी नियम

चेक गणराज्य ने ग्रेट

चेक गणराज्य ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Colin Ingram Retires: दक्षिण

Colin Ingram Retires: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कोलिन इंग्रम ने क्रिकेट से लिया संन्यास

IND-W vs SL-W Highlights:

IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

ENG बनाम SL 1st

ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान

भारत की बेटियों ने

भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।

India vs Japan T20I

India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया

IND vs JPN 5-ओवर

IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner