टीम इंडिया के बॉलिंग-ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर की चोट गंभीर नहीं है। शार्दूल को शनिवार को दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई थी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के एक सूत्र ने कहा है कि शार्दूल पूरी तरह से ठीक हैं। उनकी चोट गंभीर नहीं है। उनको स्कैन की जरूरत नहीं पड़ी।
शार्दूल को 30 दिसंबर को सेंचुरियन में नेट्स में बैटिंग करते समय कंधे पर बॉल लग गई थी, लेकिन उस समय उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका था। हालांकि उनकी चोट को टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा था। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा।
शार्दूल को चोट नेट सेशन शुरू होने के 15 मिनट बाद उस वक्त लगी, जब फील्डिंग कोच टी. दिलीप उनको थ्रोडाउन प्रैक्टिस करा रहे थे। शार्दूल शॉर्ट गेंद को खेल नहीं सके और बॉल उनके कंधे पर जा लगी। बॉल लगने के बाद शार्दूल काफी असहज महसूस कर थे, लेकिन मुंबई के इस ऑलराउंडर ने नेट्स में बल्लेबाजी जारी रखी थी। एक बार जब उन्होंने बल्लेबाजी पूरी कर ली, तो फिजियो ने उनके कंधे पर आइस पैक स्लिंग लगा दी। इसके बाद उन्होंने नेट्स में आगे हिस्सा नहीं लिया और बॉलिंग नहीं की थी।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

