शॉन मार्श ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह अभी बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगे। 17 जनवरी को वह अपने करियर का आखिरी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे। उनसे पहले एरन फिंच ने रेनेगेड्स के लिए शनिवार को अपना आखिरी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच खेला था। वह मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे।
मार्श और फिंच BBL में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बैटर्स हैं। फिंच 3311 रनों के साथ पहले नंबर हैं, जबकि शॉन मार्श 1375 रनों के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं। सैम हार्पर 1433 रनों के साथ इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर हैं।
मार्श 2019-2020 में रेनेगेड्स टीम से जुड़े थे और इससे पहले वह पर्थ स्कॉर्चर्स टीम का हिस्सा थे। मार्श ने रविवार को अपने संन्यास की घोषणा की और कहा कि 17 जनवरी को सिडनी थंडर्स के खिलाफ होने वाला मैच उनके करियर का आखिरी प्रोफेशनल मैच होगा।
मार्श ने कहा, 'मुझे रेनेगेड्स के लिए खेलना पसंद है। मैं पिछले पांच वर्षों में कुछ महान लोगों से मिला हूं और मैंने जो दोस्ती बनाई वह जीवन भर रहेगी। यह टीम बेहद खास है, वे मेरे लिए अद्भुत रहे, अद्भुत टीम के साथी और यहां तक कि बेहतर दोस्त भी।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

