आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। मैदान में मौजूद गुजरात के प्रशंसक अपनी टीम की हार से भावुक हो गए। इस हार से निराश होने वालों में आशीष नेहरा के बेटे और शुभमन गिल की बहन भी शामिल थीं। गुजरात की हार के बाद ये दोनों रोते नजर आए।
मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष नेहरा का बेटा आरुष रोता हुआ नजर आ रहा है। आस-पास मौजूद अन्य लोगों ने उसका मनोबल बढ़ाते हुए उसे शांत करने की कोशिश की। वहीं जब कैमरा शुभमन गिल की बहन शहनील गिल की तरफ घूमा तो उनके चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई। आस-पास मौजूद लोगों और दोस्तों ने भी शहनील को शांत करने की कोशिश की।
गुजरात टाइटंस 12 लीग मैच खेलकर पॉइंट टेबल में टॉप पर थी, लेकिन आखिरी दो लीग मैच हारने की वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा और उसे टेबल में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। दूसरा क्वालीफायर मैच 1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। पंजाब को क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Also Read: Virat Kohli joins World Bowling League as strategic investor
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match