Header Banner

SL vs AFG: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया

Vipin pic By - सोमवार, फरवरी 05, 2024
Last Updated on फरवरी 05, 2024 06:16 अपराह्न
SL vs AFG: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया

बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या (67 रन पर तीन विकेट और 107 रन पर पांच विकेट) ने मैच में आठ विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 10 विकेट से जीत दर्ज की। पहली पारी में 198 रन बनाने वाला अफगानिस्तान दूसरी पारी में 296 रन पर सिमट गया। कोलंबो के मैदान पर श्रीलंका को 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 32) और निशान मदुशंका (नाबाद 22) की पारियों की बदौलत बिना Wicket खोए आठवें ओवर में ही हासिल कर लिया।

एंजेलो मैथ्यूज (141) और दिनेश चांदीमल (107) के शतक से श्रीलंका ने पहली पारी में 439 रन बनाकर 241 रन की बढ़त हासिल की थी। Afghanistan ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 199 रन के साथ मजबूत स्थिति से की थी लेकिन टीम ने लंच तक 252 रन तक सात विकेट गंवा दिए। अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले इब्राहिम जादरान 114 रन बनाकर आउट हुए। दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे थी।

रहमत शाह (54) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें कासुन रजिता (59 रन पर दो विकेट) ने विकेटकीपर सदीरा समरविक्रम के हाथों कैच कराया। इससे इब्राहिम के साथ उनकी 108 रन की साझेदारी का अंत हुआ। जयसूर्या (107 रन पर पांच विकेट) ने इसके बाद इब्राहिम को बोल्ड करके अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 237 रन किया। मध्य और निचले क्रम में नासिर जमाल (नाबाद 41) के अलावा अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। दूसरी पारी में अफगानिस्तान के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में विफल रहे। वर्ष 2018 में अफगानिस्तान को टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट था।

ताज़ा हिंदी समाचार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

entertainindia
entertainindia