SL vs BAN : Angelo Mathews retires from Test cricket

Ravi pic By - रविवार, जून 22, 2025
Last Updated on जून 22, 2025 09:53 अपराह्न
SL vs BAN : Angelo Mathews retires from Test cricket

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट करियर खत्म हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ गॉल में खेला गया टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी टेस्ट था। मैथ्यूज ने काफी पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी टेस्ट होगा। हालांकि, अपने आखिरी टेस्ट मैच में उन्हें विजयी विदाई नहीं मिल सकी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो की पारी की वजह से यह मैच ड्रॉ रहा।

मैथ्यूज ने 15 साल तक श्रीलंकाई क्रिकेट की सेवा की और अपना सबकुछ दिया। इस दौरान उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और टीम को कुछ ऐतिहासिक जीत दिलाई। चोटों की वजह से भी मैथ्यूज का करियर प्रभावित रहा। श्रीलंकाई क्रिकेट में मैथ्यूज को उनके जुझारूपन के लिए याद किया जाएगा।

मैथ्यूज का प्रदर्शन अपने आखिरी टेस्ट मैच में अच्छा नहीं रहा। पहली पारी में उन्होंने 39 रन बनाए और मोमिनुल हक की गेंद पर आउट हो गए। दूसरी पारी में उन्होंने केवल आठ रन बनाए। इस बार उन्हें ताइजुल इस्लाम ने आउट किया।

Angelo Mathews Test career

मैथ्यूज का टेस्ट करियर शानदार रहा है। मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 119 टेस्ट मैचों में 8214 रन बनाए हैं। मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के दो महान खिलाड़ी कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने मैथ्यूज से ज्यादा रन बनाए हैं। संगकारा ने 134 मैचों में 12,400 रन और जयवर्धने ने 149 मैचों में 11,814 रन बनाए हैं।

मैथ्यूज ने टेस्ट में 33 विकेट भी झटके हैं. मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर में 45 अर्धशतक और 16 शतक लगाया है. मैथ्यूज ने साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ गाले मैदान में टेस्ट में डेब्यू किया था. मैथ्यूज ने अब गाले मैदान पर ही अपना आखिरी टेस्ट मैच भी खेला है. बता दें कि मैथ्यूज 2013 में श्रीलंका के लिए सबसे युवा टेस्ट कप्तान बने थे. मैथ्यूज के पास आज भी वो रिकॉर्ड है. मैथ्यूज सिर्फ 25 साल और 279 दिन की उम्र में टेस्ट में कप्तान बने थे.

Also Read: Can ICC impose fine or ban on Shubman Gill?

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner