Header Banner

SL vs BAN: श्रीलंका के साथ सरेआम हुई बेईमानी

Ravi pic By - गुरुवार, मार्च 07, 2024
Last Updated on मार्च 07, 2024 01:48 अपराह्न
SL vs BAN: श्रीलंका के साथ सरेआम हुई बेईमानी

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 8 विकेट से धूल चटाई और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहले टी20 मैच में श्रीलंका ने तीन रन से मुकाबला जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में श्रीलंका ने दमदार वापसी की।

श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 11 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान सौम्य सरकार के कैच आउट से विवाद खड़ा हो गया है।

Soumya Sarkar के कैच आउट पर थर्ड अंपायर ने दिया नॉट आउट

सौम्य सरकार के विकेट पर अंपायरिंग का फैसला काफी विवादित रहा। 7 मार्च को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका BAN vs SL के बीच खेले गए दूसेर टी20 मैच में 14वें ओवर के दौरान वानिंदु हसरंगा की गेंद पर सौम्य ने एक शॉट खेला। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।

इसके बाद मैदानी अंपायर ने आउट का इशारा किया। फिर बांग्लादेश टीम ने DRS लिया। थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी के जरिए देखा कि बल्ले का किनारा के संकेत है, लेकिन इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के विपक्ष में फैसला लिया और सौम्य को नॉट आउट करार दिया। इस फैसले से श्रीलंकाई खिलाड़ी नाराज हो गए और यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

बता दें कि सौम्य उस वक्त 10 गेंद में 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में सौम्य ने पांच चौके लगाए। 166 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। लिटन और सौम्य के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई और इसके बाद नजमुल ने 53 रन बनाए। हरिदोए ने 32 रन की पारी खेली और इस तरह श्रीलंका को दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने 8 विकेट से रौंदा।

Also Read: IND vs ENG: शुबमन गिल ने पीछे दौड़ते हुए हवा में उड़कर पकड़ा शानदार कैच. वीडियो देखें

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच

भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच

चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया

चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर:

हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स:

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट

विराट कोहली के 100 शतकों के

विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

entertainindia
entertainindia