भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से होगा। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को पहला वनडे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मेजबान टीम को जोरदार झटका लगा है। उसके दो प्रमुख तेज गेंदबाज मथीश पथिराना और दिलशान मदुशंका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
मथीश पथिराना कंधे की चोट से जूझ रहे हैं जबकि दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हुए। मेजबान टीम को पहले ही दुष्मंथ चमीरा और नुवान तुषारा की सेवाएं नहीं मिल रही हैं, जो टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर थे। चमीरा बुखार से जूझ रहे हैं जबकि तुषारा के अंगूठे में चोट है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक श्रीलंकाई टीम मैनेजर महिंदा हालांगोडा ने पुष्टि की है कि युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और एहसान मलिंगा को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं, कुसल परेरा, प्रमोद मधुशन और जैफ्री वांडरसे स्टैंड बाय में हैं।
हालांगोडा ने कहा, ''मथीश के कंधे में जकड़न है और चूकि पिछले साल वर्ल्ड कप में वह इसी समस्या से जूझ रहे थे तो यह फैसला लिया गया कि कोई जोखिम नहीं उठाया जाएगा।'' पथिराना को पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। वह जल्द ही मैदान से बाहर चले गए थे।
हालांगोडा ने बताया कि मदुशंका को ट्रेनिंग करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वह टी20 इंटरनेशनल सीरीज में केवल एक मैच खेल पाए थे। बता दें कि पथिराना और मदुशंका दोनों को भारत के खिलाफ पहले वनडे में प्लेइंग 11 में जगह मिलने की उम्मीद थी।
Also Read: ICC Men's T20i Batting Rankings - Three Indian batsmen are included in the top 10
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे पिच रिपोर्ट: ईडन पार्क की पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
देखें: विराट कोहली ने ऑकलैंड में फैंस को दिए ऑटोग्राफ, जीता सभी का दिल
IND vs NZ 1st ODI: गिल ने मिडिल-ऑर्डर के लिए लचीली योजना की पुष्टि की
प्रो कबड्डी लीग 2026 स्थगित: क्यों टला सीजन 13? जानें नया शेड्यूल अपडेट
क्या हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल होंगे? MI से जुड़ी ट्रेड की अफवाहों का सच
IND vs NZ 1st ODI पिच रिपोर्ट: क्या विराट-रोहित लगाएंगे शतक?
डेवन कॉनवे के सिर में हुई इंजरी, पहले वनडे से बाहर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: कोरिया पर 8-0 की जीत के साथ भारत का जीत का सिलसिला जारी
IPL 2027 ट्रेड: क्या हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में होंगे शामिल? अर्शदीप सिंह के MI में जाने पर बड़ा अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: 24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर, कीवी टीम को बड़ा झटका

