Image Source: X
Solar Eclipse Halts Live Cricket Match In The Hundred: क्रिकेट के मैदान पर आपने रोमांचक मुकाबले, छक्के-चौके और रिकॉर्ड्स बनते तो कई बार देखे होंगे, लेकिन क्या कभी लाइव मैच के दौरान आसमान में अनोखा कुदरती नजारा देखा है? अगर किसी मुकाबले के दौरान अचानक सूर्य ग्रहण लग जाए, तो जाहिर है फैंस मैच छोड़ आसमान की तरफ ही निहारने लगेंगे।
भारतीय समयानुसार बुधवार देर शाम कुछ ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब क्रिकेट का खेल चल रहा था और उसी वक्त सूर्य ग्रहण शुरू हो गया। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में लोग इसके गवाह बने।
इन दिनों इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' (The Hundred) टूर्नामेंट खेला जा रहा है। बुधवार को बर्मिंघम फीनिक्स और एमआई लंदन के बीच मुकाबला जारी था। 100 गेंदों के इस रोमांचक खेल में पहली पारी की 60 गेंदें ही हुई थीं कि अचानक आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिखाई देने लगा।
कुछ ही देर पहले तक जो सूरज अपनी पूरी रोशनी से चमक रहा था, उसका आकार धीरे-धीरे घटने लगा। आम तौर पर सूरज की तरफ सीधी आंखों से देखना भी नामुमकिन होता है, लेकिन कुछ ही पलों में सूर्य आधे कटे हुए चांद की तरह नजर आने लगा।
Also Read: Most Test Wickets by Left-Arm Bowlers: Mitchell Starc Tops the Record
The eclipse stealing the show at Edgbaston! 🌒🏏 pic.twitter.com/vnzovGaVDx
— Sky Sports (@SkySports) August 12, 2026
Eclipse fever has hit Edgbaston! 🌒 pic.twitter.com/HfEYTu6sp9
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) August 12, 2026
जैसे ही सूर्य ग्रहण का असर दिखने लगा, कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया गया। स्टेडियम में मौजूद दर्शक, खिलाड़ी और कमेंटेटर्स मैच को भूलकर इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने में व्यस्त हो गए।
लोग अपनी आंखों पर खास तरह का चश्मा लगाकर आसमान की ओर देखने लगे। हालांकि खेल को बहुत ज्यादा देर तक नहीं रोका गया और मैच दोबारा शुरू हो गया, लेकिन इसके बावजूद जब तक सूर्य ग्रहण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, फैंस का ध्यान मैदान से ज्यादा आसमान पर ही टिका रहा।
Also Read: Who is Hasan Mahmud? Stats, Career & 6-Wicket Haul vs Australia
ताज़ा हिंदी समाचार
AFG Squad vs BAN & ZIM: मोहम्मद नबी T20I टीम से बाहर, देखें टेस्ट, वनडे और टी20 का पूरा स्क्वॉड
ICC के 2026 के नियम: टेस्ट, ODI और T20I क्रिकेट में होने वाले बड़े बदलाव
बिना कोई मैच खेले पाकिस्तान की टीम ताज़ा ICC वनडे रैंकिंग में नीचे खिसकी।
IND vs WI T20I: वाशिंगटन सुंदर बाहर, नमन धीर को मिला मौका; प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल
इंग्लैंड ने पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की: जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर बाहर
क्या प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं? IND बनाम WI तीसरे वनडे से पहले चोट से जुड़ी ताज़ा जानकारी।
44 साल का इंतज़ार खत्म! महिला हॉकी टीम फ़ाइनल में।
भारत ने आखिरी मिनट में पाकिस्तान को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई।
एशियाई खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच कब और किस समय होगा?
श्रीलंका को सबसे कम स्कोर पर आउट करने के बाद भारत फ़ाइनल में पहुँचा।

