Somerset बनी टी-20 ब्लास्ट 2023 की चैंपियन, कीवी खिलाड़ियों का रहा बोलबाला

Vipin pic By - रविवार, जुलाई 16, 2023
Last Updated on जुलाई 16, 2023 10:46 पूर्वाह्न
Somerset बनी टी-20 ब्लास्ट 2023 की चैंपियन, कीवी खिलाड़ियों का रहा बोलबाला

इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में समरसेट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एसेक्स को 14 रन से हराया। समरसेट ने टी-20 ब्लास्ट के खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया है। एसेक्स की टीम समरसेट से मिले 146 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

मैट हेनरी और सोढ़ी ने लिए विकेट

खिताबी मुकाबले में समरसेट की जीत की कहानी टीम के दो गेंदबाजों ने लिखी। 146 रन का बचाव करने उतरी समरसेट की ओर से गेंदबाजी में मैट हेनरी ने जमकर कहर बरपाया और एसेक्स के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से धराशायी किया। हेनरी ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए अपने 3.3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च किए और 4 विकेट अपने नाम किए।

t20

वहीं, हेनरी को अपने ही देश के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का भी अच्छा साथ मिला। सोढ़ी अपने स्पेल में बेहद किफायती रहे और उन्होंने सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट निकाले। यानी दो कीवी गेंदबाजों ने मिलकर एसेक्स के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

सीन डिक्सन ने खेली बेशकीमती पारी

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी समरसेट की शुरुआत खराब रही और टीम ने 68 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अपने चार बडे़ विकेट गंवा दिए। हालांकि, सीन डिक्सन टीम के लिए मसीहा साबित हुए और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 53 रन की बेशकीमती पारी खेली। डिक्सन ने अपनी इस इनिंग के दौरान सात चौके जमाए। हालांकि, डिक्सन के पवेलियन लौटने के बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 145 रन बनाकर सिमट गई।

कैच से पलटा फाइनल का नतीजा

last catch

एसेक्स को इस मुकाबले में जीत के लिए 12 गेंदों पर 21 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर की पहली गेंद पर मैट हेनरी के खिलाफ डेनियल सैम्स ने छक्का मारा। सैम्स 39 रन बना चुके थे और समरसेट से मैच छीन सकते थे। ओवर की तीसरे गेंद को सैम्स ने कवर के ऊपर से उड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर थर्ड मैन के तरफ गई। शॉर्ट थर्ड पर फील्डिंग रहे टॉम कोहलर-कैडमोर ने बाईं तरफ छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से लपक लिया।

ताज़ा हिंदी समाचार

शेफाली वर्मा ने रचा

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच

भारतीय निशानेबाजों का कमाल,

भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

IND-W बनाम BAN-W लाइव

IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner