T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ यादगार जीत से उत्साहित साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने चेंजिंग रूम में जश्न मनाया। जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मार्क यान्सन को टेबल हाथ मारते हुए देखा जा सकता है तो वहीं राम भक्त केशव महाराज को हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद करते हुए देखा जा सकता है।
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ एक यादगार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अफ्रीका टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऐडन मार्करम की कप्तान में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 6 विकेट पर 156 रन ही बना सकी है और 7 रन से मैच गंवा दिया।
Also Read: AFG vs AUS Pitch Report: अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। एनरिक नॉर्खिया ने पहली गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। इस यादगार जीत के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम जश्न मनाते हुए देखा गया।
राम भक्त केशव महाराज ने आंखे बंद करके भगवान को धन्यवाद दिया। वहीं, मार्क यान्सन को जोश में टेबल पर हाथ मारते हुए देखा जा सकता है। वहां, कगिसो रबाडा ने टी-शर्ट उतार कर जश्न मनाया। पूरे ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी जोश से लबरेज था।
हेनरिक क्लासेन ने कहा, सुपर-8 में एक और जीत के बाद चेंजिंग रूम में बैठकर बहुत उत्साहित हूं। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वे (इंग्लैंड) बहुत खतरनाक टीम हैं। क्विंटन डी कॉक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे। उन्हें फिर से फॉर्म में देखना बहुत अच्छा लगा।
Also Read: AFG vs AUS Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match