Header Banner

साउथ अफ्रीका के पास सीरीज जीतने का मौका

Vipin pic By - गुरुवार, दिसंबर 14, 2023
Last Updated on दिसंबर 14, 2023 10:45 पूर्वाह्न
साउथ अफ्रीका के पास सीरीज जीतने का मौका

भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 8:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 8:00 बजे होगा। 3 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। टीम ने दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीता था, जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टीम इंडिया सभी फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। 17 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, उसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

हेड टु हेड रिकॉर्ड

वांडरर्स स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका चौथी बार टी-20 में आमने-सामने हैं। इससे पहले 3 में से 2 मैच इंडिया और एक साउथ अफ्रीका ने जीता है। मैचों का हेड टु हेड रिकॉर्ड आप आगे ग्राफिक्स के जरिए जानेंगे। दोनों के बीच अब तक 8 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इसमें 4 भारत जीता और 2 में साउथ अफ्रीका जीती। 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। वे इस साल टी-20 फॉर्मेट में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने 14 मैचों में 370 रन बनाए हैं। सूर्या ने सीरीज के दूसरे मैच में 56 रन की पारी खेली थी। सूर्या के अलावा रिंकू सिंह ने भी पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 39 बॉल पर 68 रन बना डाले थे। बॉलिंग अटैक की बात करें तो पेसर अर्शदीप सिंह टॉप पर हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

गुलवीर सिंह ने एशियाई

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता

हार्दिक पांड्या, बुमराह की

हार्दिक पांड्या, बुमराह की फिटनेस और संजू सैमसन को बाहर करने पर गौतम गंभीर: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का प्लान

NCR T20 लीग 2026:

NCR T20 लीग 2026: श्रीलंका स्टार थिलान थुषारा संभालेंगे गुरुग्राम ग्लेडियेटर्स की कमान

भारत ने थाईलैंड को

भारत ने थाईलैंड को 66-28 से हराया, एशियन गेम्स 2026 कबड्डी फाइनल में पहुंचा

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कम होगी सैलरी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका

पिता बनाना चाहते थे

पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार

एशियन गेम्स 2026: सुचिका

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तरियाल बोलीं- ‘मुझसे गोल्ड मेडल छीन लिया’

एक चोट से बदला

एक चोट से बदला मैच, श्रीलंका ने 12 ओवर में पलटी बाजी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत का दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुहम्मद शहजाद ने 49

मुहम्मद शहजाद ने 49 गेंदों में शतक जड़ तोड़ा मिस्बाह उल हक का रिकॉर्ड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner