आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगे। शुक्रवार दोनों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर एसआरएच ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।
चेन्नई सुपर किंग्स फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बिना उतरेगी। इसके चलते चेन्नई को उनका रिप्लेसमेंट खोजना होगा। वहीं, हैदराबाद की टीम अपना दिन होने पर किसी भी आक्रमण की बखिया उधेड़ने में सक्षम है। दिल्ली कैपिटल्स से पिछले मैच में पराजय झेलने के बाद चेन्नई टीम जीत की राह पर लौटने उतरेगी। हैदराबाद ने भी अपना पिछला मुकाबला गंवाया। वह भी वापसी करने को देखेगा।
हैदराबाद और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हैदराबाद के होम ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और रनों का अंबार लगता है। मुंबई के खिलाफ हैदराबाद के खिलाड़ियों ने 277 रन कूट डाले थे। वहीं, मुंबई ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन बनाए थे।
गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर रनों पर अंकुश लगाना काफी मुश्किल काम होता है। हालांकि, पिच से स्पिनर्स को जरूर थोड़ी बहुत मदद मिलती है और बाउंड्री बड़ी होने का फायदा भी स्पिन गेंदबाज उठा पाते हैं। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में टॉस अहम रोल अदा करेगा। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें मैच जीतने की कोशिश करेंगी।
Also Read: SRH vs CSK Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
हैदराबाद, आईएन में मौसम बादलमय है। मैच के दिन तापमान 64% आर्द्रता और 5.8 किमी/घंटा हवा की गति के साथ 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। और विजिबिलिटी 6 किलोमीटर है. खेल के दौरान वर्षा होने की 20% संभावना है।
इन दोनों टीमों ने जो 20 मैच खेले हैं, उनमें से सीएसके ने 15 जीते हैं, जबकि सनराइजर्स ने केवल पांच मैच जीते हैं।
Also Read: Who is Shashank Singh? Player bought by mistake in auction becomes star of PBKS
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match