Header Banner

SRH vs GT Pitch Report: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

Kaif pic By - Thursday, May 16, 2024
Last Updated on May 16, 2024 04:36 PM
SRH vs GT Pitch Report: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

SRH vs GT Today match Pitch Report In Hindi: IPL 2024 में अब अगला मुकाबला पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाना है। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा।

SRH vs GT Pitch Report: How will the pitch of Rajiv Gandhi Cricket Stadium, Hyderabad?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 66 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH vs GT) के बीच खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों टीमों के बीच टक्कर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात (GT) के लिए सनराइजर्स (SRH) के खिलाफ यह मैच महज एक औपचारिकता मात्र रह गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। वहीं सनराइजर्स के लिए मौका है कि वह इस मैच में जीत हासिल कर अंतिम चार में अपनी जगह को सुनिश्चित करें। सनराइजर्स की टीम 12 मैचों में 14 अंक हासिल कर चुकी है। ऐसे में टीम के पास मौका है कि वह 18 अंक तक पहुंच सके। हालांकि, इससे पहले आइए जानते हैं कैसी होगी इस मैच के लिए पिच।

SRH vs GT, Hyderabad Stadium ki Pitch Kesi rahegi

SRH vs GT Pitch Report in Hindi

Image Source: X

SRH vs GT Pitch Report in Hindi: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो ये अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां बैट पर बॉल अच्छी तरह से आती है, लिहाजा बल्लेबाज आराम से अच्छे स्ट्रोक खेल पाते हैं। यहां पर गेंदबाजों के लिए हल्की सी मदद होती है, लेकिन उसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है और पसीना बहाना पड़ता है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 171 रन है, लेकिन उम्मीद है कि अगले मैच में इससे कुछ ज्यादा ही बड़ा स्कोर बनेगा। यहां पर तेज गेंदबाज जरूर कुछ प्रभावी नजर आते हैं, लेकिन स्पिनर्स के लिए यहां ज्यादा कुछ नहीं होता है। वहीं बात अगर पहले बैटिंग या बॉलिंग की करें तो पहले बल्लेबाजी करना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Also Read: SRH vs GT Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स

GT Records in Hyderabad Stadium

हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में GT और SRH पहली बार मैच खेलेगी। लेकिन, SRH को उस स्थान पर खेलने का अधिक अनुभव है, जहां घरेलू टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। यहां आयोजन स्थल पर SRH के प्रदर्शन पर एक नजर है:

SRH Records in Hyderabad Stadium

  • SRH ने मैच खेला: 56
  • SRH ने मैच जीता: 34
  • SRH ने मैच हारे: 21
  • SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की: 15
  • SRH ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की: 19
  • SRH का उच्चतम स्कोर: 277
  • SRH न्यूनतम कुल: 96

SRH vs GT Head 2 Head records in Hindi

SRH vs GT
4 Matches Played 4
1 Won 3
195 Highest Score 199
154 Lowest Score 162

Also Read: SRH vs GT Weather Report: जानिए हैदराबाद में आज कैसा रहेगा मौसम

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH vs GT) के बीच अभी तक ज्यादा मुकाबले नहीं हुए हैं, क्योंकि GT की टीम साल 2022 से ही IPL खेल रही है, बावजूद इसके गुजरात की हैदराबाद पर बढ़त है। गुजरात टाइटंस और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 3 मैचों में गुजरात की टीम ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं हैदराबाद की टीम एक ही मैच जीत पाई है।

SRH vs GT Today Playing 11 In Hindi

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) संभावित प्लेइंग 11: 1. ट्रैविस हेड, 2. अभिषेक शर्मा, 3. नितीश कुमार रेड्डी, 4. हेनरिक क्लासेन (WK), 5. अब्दुल समद, 6. शाहबाज़ अहमद, 7. सनवीर सिंह, 8. पैट कमिंस (सी), 9. जयदेव उनादकट, 10. भुवनेश्वर कुमार, 11. विजयकांत व्यासकांत/टी नटराजन

गुजरात टाइटंस (GT) संभावित प्लेइंग 11: 1. शुभमन गिल (C), 2. साई सुदर्शन, 3. डेविड मिलर, 4. शाहरुख खान, 5. मैथ्यू वेड (WK), 6. राहुल तेवतिया, 7. राशिद-खान, 8. उमेश यादव, 9. नूर अहमद, 10. मोहित शर्मा, 11. कार्तिक त्यागी/संदीप वारियर

Also Read: SRH vs GT Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match

ताज़ा हिंदी समाचार

आईपीएल में तीखी झड़प

आईपीएल में तीखी झड़प के बाद हेनरिक क्लासेन ने संजू सैमसन के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की

KKR vs MI AI

KKR vs MI AI प्रेडिक्शन, टीम, जीतने की संभावना, आँकड़े और फ़ैंटेसी

KKR बनाम MI IPL

KKR बनाम MI IPL मैच 65, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 20 मई 2026

KKR vs MI आज

KKR vs MI आज के मैच के लिए ड्रीम11 भविष्यवाणी, टीम और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स

IPL 2026: KKR बनाम

IPL 2026: KKR बनाम MI हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट, खिलाड़ियों के आँकड़े

IPL 2026: KKR बनाम

IPL 2026: KKR बनाम MI मैच 65, पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स में पिच कैसी रहेगी

RR vs LSG AI

RR vs LSG AI प्रेडिक्शन, टीम, जीतने की संभावना, आँकड़े और फ़ैंटेसी

RR बनाम LSG IPL

RR बनाम LSG IPL मैच 64, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट, 19 मई 2026 कैसे देखें

RR vs LSG आज

RR vs LSG आज के मैच के लिए ड्रीम11 भविष्यवाणी, टीम और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स

CSK vs SRH AI

CSK vs SRH AI प्रेडिक्शन, टीम, जीतने की संभावना, आँकड़े और फ़ैंटेसी

Footer Sticky Banner