निलंबन हटने के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जुलाई में International Cricket परिषद (आईसीसी) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड करने वाला है। श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एसएलसी को उसके संचालन में सरकारी हस्तक्षेप के बाद निलंबित कर दिया गया था। देश ने इसके साथ ही U19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी का मौका भी गंवा दिया था, जिसका आयोजन अब साउथ अफ्रीका में हो रहा है।
पर्यटन मंत्री की भी भूमिका निभा रहे फर्नांडो ने बयान में कहा, श्रीलंका कोलंबो में 19 से 22 जुलाई तक आईसीसी एजीएम की मेजबानी करेगा। इससे क्रिकेट और पर्यटन के मामले में श्रीलंका को काफी बढ़ावा मिलेगा। आईसीसी सदस्यों के दायित्वों को पूरा नहीं करने के कारण एसएलसी को नवंबर में निलंबित किया गया था। एसएलसी अपने मामलों के स्वतंत्र संचालन और श्रीलंका में क्रिकेट के नियामन तथा प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप को रोकने में विफल रहा था।
फर्नांडो के पूर्ववर्ती रोशन रणसिंघे ने एसएलसी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अंतरिम समिति नियुक्त की थी। श्रीलंका की पूर्व विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा को इसका प्रमुख बनाया गया था। आईसीसी ने कहा था रणसिंघे का अंतरिम समिति नियुक्त करना संचालन से जुड़े उसके नियमों का गंभीर उल्लंघन था। हालांकि, फर्नांडो ने दिसंबर में रणसिंघे द्वारा जारी राजपत्र को हटा दिया था जिसके बाद रविवार को निलंबन हटा दिया गया।
T20 World Cup 2024 के ठीक बाद ये बैठक होगी, जिसमें कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। आईसीसी के चेयरमैन को लेकर भी कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है। भारतीय टीम उस समय श्रीलंका के दौरे पर ही होगी और सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और देश की हालत इस समय खराब है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी श्रीलंका की ओर से इसकी मेजबानी की जा रही है।
ताज़ा हिंदी समाचार
हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली
भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड
पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
रोहित शर्मा 8 साल से जूझ रहे हैं फिटनेस की समस्या से, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड

