सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को हैदराबाद में आईपीएल 2024 का 66वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हो सका। फैंस को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर रनों के तूफान और बाउंड्री की बारिश की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद को मैच रद्द होने का फायदा मिला क्योंकि वो आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। जी हां, पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद पर मैच रद्द होने के बाद 'Q' यानी क्वालीफाई का ठप्पा लग गया।। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद ऑरेंज आर्मी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने चार साल के बाद आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। इससे पहले 2020 में ऑरेंज आर्मी ने अंतिम-4 में जगह पक्की की थी। इस साल फ्रेंचाइजी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को कमान सौंपी, जिन्होंने अपना कमाल दिखाया और टीम का भाग्य बदल दिया। पिछले साल एसआरएच की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर थी।
पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले, जिसमें सात मैच जीते जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। 15 अंकों के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बनाई और उसके पास अब भी टॉप-2 में जगह बनाने का मौका है। हैदराबाद की टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला पंजाब के खिलाफ खेलेगी और इसे जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आखिरी बार आईपीएल खिताब जीता था। हैदराबाद को उम्मीद होगी कि पैट कमिंस के नेतृत्व में इस बार वो दूसरी बार ट्रॉफी हाथ में उठाने का सुख प्राप्त करे। बहरहाल, आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की चौथी टीम 18 मई को मिलेगी जब आरसीबी और सीएसके के बीच मैच होगा। इस मैच का विजेता प्लेऑफ की तीन टीमों से जुड़ जाएगा। इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Also Read: Football captain Sunil Chhetri will announce his retirement on June 6
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच
भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?
टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, 30 अक्टूबर को पहला मैच
जो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने नहीं किया, वो करेंगे श्रेयस अय्यर

