साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड खेला जा रहा है। रविवार को ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद अब हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-6 में पहुंच चुकी है। सुपर-6 में 12 देशों में से 6-6 टीमों के दो ग्रुप बने हैं। इसमें भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ आज दोपहर 1:30 बजे से होगा।
भारत सुपर-6 के ग्रुप-1 में है। इसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और आयरलैंड शामिल हैं। भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड और नेपाल के खिलाफ ही होगा।
टीम अपनी साथी क्वालिफाइंग टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हासिल किए पॉइंट्स, जीत और नेट रन रेट सुपर-6 में साथ लेकर प्रवेश कर रही है। भारत ने बांग्लादेश और आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप में जीत हासिल की थी। वहीं, पाकिस्तान ने भी नेपाल और न्यूजीलैंड को हराया था। ये टीमें सुपर-6 में हैं, इसलिए इनके पॉइंट्स गिने जाएंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें सुपर-6 में 4-4 पॉइंट्स लेकर पहुंचीं। लेकिन बेहतर रन रेट के कारण टीम इंडिया पहले नंबर पर है।
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव
Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े
IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड
दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची
वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।
IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े
शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान
FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला
जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

