डरबन सुपरजायंट्स ने SA20 सीजन-2 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने गुरुवार को क्वालिफायर-2 में जोबर्ग सुपरकिंग्स को 69 रन से हराया। हेनरिक क्लासन ने 74 और वायन मुल्डर ने 50 रन की पारी खेली। क्लासेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जोहन्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में जोबर्ग सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। सुपरकिंग्स की टीम 17.4 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपरजायंट्स को ओपनर मैथ्यू ब्रीत्जके और Quinton de kock ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 35 रन बनाए। मैथ्यू भी 3.6 ओवर में सैम कुक की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। मैथ्यू के आउट होने के बाद सुपरजायंट्स को दूसरा झटका भी 2 रन के बाद ही लग गया। दूसरे ओपनर क्विंटन डी कॉक भी नरेंद्र बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
हेनरिक क्लासन और मुल्डर के बीच 5वें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 101 रन की पार्टनरशिप हुई। मुल्डर ने 23 गेंदों का सामना कर नाबाद 50 रन बनाए। वहीं क्लासन ने 30 गेंदों का सामना कर 74 रन की पारी खेली। इससे पहले क्लासन और भानुका राजपक्षे के बीच 31 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी हुई।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

