इस बात की संभावना काफी अधिक है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक हार्दिक के 10 दिसंबर से डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज शुरू होने तक फिट होने की संभावना है।
भारतीय टी-20 टीम के चोटिल कप्तान हार्दिक पांड्या का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू होने वाली भारत की आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध होने की संभावना काफी कम है। मौजूदा वनडे विश्वकप के दौरान पंड्या के टखने का ‘लिगामेंट’ चोटिल हो गया था। उन्हें इस चोट से उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद की जाएगी।
इस बात की संभावना काफी अधिक है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक हार्दिक के 10 दिसंबर से डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज शुरू होने तक फिट होने की संभावना है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'हार्दिक के फिटनेस हासिल करने और चयन के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय है। इस बात की संभावना अधिक है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डरबन में शुरू होने वाली टी-20 शृंखला कए टीम में शामिल हो जाएं। वह इससे पहले अपना रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) पूरा कर लेंगे। इस बात पर कोई फैसला हालांकि एनसीए ( राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) की ‘स्पोर्ट्स साइंस टीम’ करेगी।'
यह समझा जाता है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नामित उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव या एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे।
Also Read: Team India No.1 in ICC Men T20I Rankings
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

