Header Banner

T20 कप्तानी छिनने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, जाने क्या बोले

Kaif pic By - शनिवार, अगस्त 29, 2026
Last Updated on अगस्त 29, 2026 01:16 अपराह्न
T20 कप्तानी छिनने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, जाने क्या बोले

Image Source: X

Suryakumar Yadav Breaks Silence On India T20 Captaincy Loss: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व T20 कप्तान और 'न्यू मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में टीम इंडिया से अचानक बाहर किए जाने और कप्तानी छीने जाने पर अपना दर्द साझा किया है। लगभग दो साल तक T20 टीम की सफल कप्तानी करने के बावजूद कप्तानी गंवाने की निराशा पर सूर्या ने खुलकर बात की।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान सूर्या ने स्वीकार किया कि जिस टीम को उन्होंने एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा खिताब जिताया, उसी से अचानक ड्रॉप होना दिल टूटने जैसा था।

'फैसले से हैरान था, लेकिन सोच का सम्मान करता हूं'

Suryakumar Yadav

Image Source: X

कप्तानी जाने और टीम से बाहर होने के पल को याद करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा:

"मैं हैरान था। जब मेरे बिना टीम चुनी गई तो मैं बस मुस्कुरा रहा था। मैंने 2 साल तक टीम के साथ लगातार क्रिकेट खेला था और सोचा था कि यहां से टीम को आगे ले जाऊंगा आगे ओलंपिक और फिर अगला T20 वर्ल्ड कप था। लेकिन आप क्या सोचते हैं और सामने वाला क्या सोचता है, यह दो अलग बातें होती हैं। उनकी सोच का सम्मान करना भी जरूरी है।"

सूर्या ने आगे कहा कि उन्होंने इस फैसले पर तुरंत कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्हें लगा कि चयनकर्ताओं को शायद यह महसूस हुआ होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। अय्यर के साथ काफी क्रिकेट खेलने के कारण सूर्या ने उनके नेतृत्व कौशल पर भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें: Women Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, तारीख, समय, वेन्यू और मैच की जानकारी

'जब सब अच्छा चल रहा था, तो बदलाव क्यों?'

Suryakumar Yadav, Iyer

Image Source: X

सफलता के बावजूद टीम से बाहर होने का मलाल सूर्या के शब्दों में साफ झलका। उन्होंने कहा कि 2 साल तक एक भी द्विपक्षीय सीरीज न हारने और वर्ल्ड कप-एशिया कप जीतने के बाद अचानक हुआ यह बदलाव समझ से परे था।

"मैं 1-2 महीने बैठकर यही सोचता रहा कि मेरे साथ ऐसा कैसे हो सकता है? अभी तो हमने वर्ल्ड कप जीता था। हां, आईपीएल का सीजन अच्छा नहीं गया था, लेकिन परिवार ने मुझे संभाला और समझाया कि यह जिंदगी का एक हिस्सा है।"

'दिल टूटा, लेकिन वापसी के लिए हमेशा तैयार हूं'

Suryakumar Yadav

Image Source: X

सूर्या ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम चयन से 2-3 दिन पहले ही उन्हें कॉल करके इस फैसले की जानकारी दे दी गई थी। उनका मानना है कि जिसने भी यह फैसला लिया, उसने टीम की भलाई सोचकर ही लिया होगा।

उन्होंने कहा कि कप्तानी जाने से दिल जरूर टूटा है, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ है। सूर्या ने मैसेज साफ दिया कि वे अभी भी सक्रिय रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं और जब भी भारतीय टीम को उनकी जरूरत होगी, वे योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Also Read: Womens CPL 2026: Full Overseas Players List & All 4 Teams Squad

ताज़ा हिंदी समाचार

क्या MS धोनी IPL

क्या MS धोनी IPL 2027 खेलेंगे? CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने तोड़ी चुप्पी।

विराट कोहली ने LinkedIn

विराट कोहली ने LinkedIn पर की एंट्री, जानें प्रोफाइल में क्या है खास

पाकिस्तान दौरे के लिए

पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस बने कप्तान

रियाद में मिसाइल अलर्ट

रियाद में मिसाइल अलर्ट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच एक घंटे लेट

PAK बनाम SL तीसरा

PAK बनाम SL तीसरा T20I पिच रिपोर्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

कौन हैं तनय त्यागराजन?

कौन हैं तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई जीत

शुभमन गिल बने ICC

शुभमन गिल बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026/27: 7 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और

कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और लायन 600 टेस्ट विकेट लेने वाली पहली चौकड़ी बने।

जोस बटलर की सर्जरी

जोस बटलर की सर्जरी सफल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने को लेकर सस्पेंस

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner