Image Source: X
Suryakumar Yadav Dropped from Mumbai Ranji Trophy Squad: आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने जब टीम का ऐलान किया, तो हर कोई हैरान रह गया। 16 सदस्यीय इस टीम से स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम गायब था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या ने मैच खेलने की इच्छा भी जताई थी, फिर भी उन्हें जगह नहीं मिली। अब MCA के एक सूत्र ने इसके पीछे की असल वजह का खुलासा किया है।
Image Source: X
सूर्यकुमार यादव को रणजी टीम में शामिल न करने की सबसे बड़ी वजह यह रही कि वे टीम के ट्रेनिंग कैंप से लगातार गायब रहे। MCA के सूत्र के अनुसार, मुंबई की टीम पिछले एक महीने से लाल गेंद से अभ्यास कर रही है, जबकि सूर्या काफी समय से रेड बॉल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने हाल के दिनों में कोई भी लाल गेंद का मैच नहीं खेला था और न ही अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था।
Also Read: IND vs WI Pitch Report: Ekana Cricket Stadium Stats & Records
जब चयनकर्ताओं ने करीब 10 दिन पहले सूर्या से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया, लेकिन तब तक चयनकर्ताओं का मानना था कि जो युवा खिलाड़ी महीने भर से लगातार पसीना बहा रहे हैं, उन्हें बाहर बैठाकर सूर्या को शामिल करना सही नहीं होगा। इसी कारण 11 से 14 अक्टूबर तक चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उन्हें टीम में नहीं रखा गया।
Image Source: X
सूर्यकुमार के लिए मुंबई टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। यदि वे दोबारा टीम में वापसी करना चाहते हैं, तो उन्हें मुंबई क्रिकेट संघ के स्थानीय टूर्नामेंट्स जैसे पुलिस शील्ड या पुरुषोत्तम शील्ड में खेलकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी।
यह भी पढ़ें: IND vs WI My11circle, Vision11, Dream11 टीम और पहले T20I का प्रेडिक्शन
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच
भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?
टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, 30 अक्टूबर को पहला मैच
जो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने नहीं किया, वो करेंगे श्रेयस अय्यर

