भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। यह हर कोई जानता है कि सूर्या टखने की सर्जरी के चलते काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं, लेकिन सफल सर्जरी के बाद Suryakumar Yadav रिकवर कर रहे हैं।
उन्हें जिम में जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा रहा है तो वहीं, हाल ही में सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह सर्जरी के बाद पहली बार हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में नेट्स में अभ्यास करते हुए कुछ सेकंड की वीडियो शेयर की, जिसके बाद भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सूर्यकुमार यादव ने भारत के आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में खेला था, जिसमें फील्डिंग के दौरान उनका टखना मुड़ गया था। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने शानदार शतक जमाया था। इसके बाद दूसरी पारी के दौरान वह अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए शॉट को रोककर गेंद को थ्रो करने के दौरान चोटिल हो गए थे। मैदान पर उन्हें दर्द से कराहता देख फिजियो की टीम पहुंची।
मैच के बाद उन्होंने कहा था कि वह ठीक है और चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन जब वह भारत लौटे तो उनके टखने का स्कैन किया गया, जिसमें ग्रेड-2 स्तर का टियर (फटना) पाया। इसके बाद यह साफ हुआ कि वह अब खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है। उसके बाद टखने की सर्जरी के बाद वह की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के लिए जर्मनी गए।
इस बीच IPL 2024 से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह संकेत दिए है कि वह रिकवर हो रहे हैं और वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे।
Also Read: Yuva Kabaddi Series Youth League 2024 schedule, Points table
ताज़ा हिंदी समाचार
IFL 2026-27: रियल कश्मीर बनाम नागालैंड यूनाइटेड, एक ऐतिहासिक सीज़न ओपनर के साथ लीग की शुरुआत
भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सस 2026: प्लेइंग 11, लाइव प्रसारण और मैच प्रेडिक्शन
Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule: यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट, देखें पूरा शेड्यूल
Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर
वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान के बजाय 8 भारतीय खिलाड़ियों को चुना
IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया
17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप
Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

