Header Banner

Suryakumar Yadav will captain Mumbai Indians against CSK

Ravi pic By - बुधवार, मार्च 19, 2025
Last Updated on मार्च 19, 2025 03:14 अपराह्न
Suryakumar Yadav will captain Mumbai Indians against CSK

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पुष्टि की है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के अपने पहले मैच में उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे। दरअसल, हार्दिक पांड्या पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव 23 मार्च रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के अपने शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पांड्या आईपीएल के पिछले संस्करण के अंतिम मैच में खराब ओवर-रेट के लिए उन पर लगाए गए एक मैच के प्रतिबंध की अवधि पूरी करेंगे और उनकी अनुपस्थिति में सूर्या को एमआई की कप्तानी सौंपी गई है।

Suryakumar Yadav will captain Mumbai Indians against CSK

आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने कहा कि मुंबई इंडियंस का इतिहास काबिले तारीफ रहा है। इस टीम के प्रशंसकों की उम्मीदें हमेशा बहुत ज्यादा रहती हैं, ऐसे में उन उम्मीदों पर खरा उतरना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन मैंने कप्तान के तौर पर चुनौती का लुत्फ उठाया है। इस समय मेरा ध्यान यथासंभव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. इस सीजन के पहले मैच में हमारी टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. मैं काफी लकी हूं कि मेरी टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के तौर पर 3-3 कप्तान हैं. ये हमेशा मेरे आसपास मेरी मदद के लिए तैयार रहते हैं. उन्होंने कहा कि मेगा ऑक्सन में ट्रेंट बोल्ट को अपने साथ जोड़ना शानदार है, इसके अलावा दीपक चाहर हमारी टीम का हिस्सा होंगे. हम चाहते थे कि हमारी बॉलिंग अटैक में अनुभवी बॉलर्स हों, जो दबाव के वक्त अपना बेस्ट दे सकें.

रोहित शर्मा के साथ ओपनर कौन होगा?

इसके अलावा हार्दिक पांड्या से पूछा गया कि रोहित शर्मा के साथ ओपनर कौन होगा? इस सवाल के जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह फैसला परिस्थिति के हिसाब से लिया जाएगा. अपने बल्लेबाजी क्रम पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैंने अपने करियर में कभी भी बल्लेबाजी क्रम को ज्यादा महत्व नहीं दिया है. मैं हमेशा परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम बदलने के लिए तैयार रहता हूं. मेरे खेल में कोई खास बल्लेबाजी क्रम नहीं है. अगर मेरी टीम को नंबर 4 पर मेरी जरूरत है, तो मैं वहां बल्लेबाजी करूंगा, लेकिन अगर मुझे नंबर 7 पर जरूरत है, तो मैं उस नंबर के लिए तैयार हूं.

Also Read: Top 5 players of IPL, players who flopped after shining once

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

entertainindia
entertainindia