टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। पहले मैच में अमेरिका ने कनाडा को 7 विकेट से धूल चटाई और धमाकेदार शुरुआत की। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने वार्म-अप मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हराया।
इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ सूर्यकुमार यादव नजर आ रहे हैं। सूर्या-पंत को इस वीडियो में बल्ले से गोल्फ खेलते हुए देखा जा रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
टीम इंडिया के स्टार बैटर ऋषभ पंत ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह सूर्यकुमार यादव के साथ होटल की लॉबी में क्रिकेट के बैट से गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे है। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की नई T20I जर्सी में नजर आ रहे है। दोनों को मस्ती मजाक करते हुए देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में भारतीय टीम के विकटकीपर बैटर ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा था। पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार तरीके से वापसी की और नंबर 3 की पॉजिशन पर खेलते हुए उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। वहीं, सूर्या के बल्ले से 18 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन निकले। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 182 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटके और बांग्लादेश की टीम 122 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने बांग्लादेश को वार्म-अप मैच में 60 रन से धूल चटाई।
Also Read: Dinesh Karthik Announces Retirement, Debut and international career
ताज़ा हिंदी समाचार
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय
सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए
हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत
नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी
WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

