Header Banner

T20 world cup 2024 semi final : अफगानिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Ravi pic By - गुरुवार, जून 27, 2024
Last Updated on जून 27, 2024 10:50 पूर्वाह्न
T20 world cup 2024 semi final : अफगानिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टी20 विश्व कप इतिहास में वह पहली टीम बन गई जिसने नॉकआउट मुकाबले में सबसे छोटा टीम स्कोर बनाया है। यही नहीं अफगानिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले अफगानिस्तान ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना सबसे छोटा टीम स्कोर बनाया था।

First Semi-Final of T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी दिखी। नॉकआउट मुकाबले में मार्को यान्सन, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया के अलावा तबरेज शम्सी ने अफगानिस्तान को 11.5 ओवर में 56 रन पर पूरी टीम को समेट दिया। इस छोटे स्कोर के चलते अफगानिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

south africa

राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। राशिद का यह फैसला उनके हक में नहीं गया। अफगानिस्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। अफगान टीम ने 56 रन बनाकर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। यह टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच में न्यूनतम स्कोर है। इसके अलावा अफगानिस्तान का भी न्यूनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर है।

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के छोटे स्कोर

  • 56 बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
  • 72 बनाम बांग्लादेश, 2014
  • 80 बनाम साउथ अफ्रीका, 2010
  • 80 बनाम इंग्लैंड, 2012
  • 112 बनाम इंग्लैंड, 2022

साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे। पिच पर दोहरा उछाल जरूर था, लेकिन अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इस पूरे टूर्नामेंट में उनकी कमजोर कड़ी रही थी। पहले चार ओवर में ही चार विकेट गिर गए थे और उनकी ओपनिंग जोड़ी से भी कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं बचा था। यान्सन, रबाडा और नॉर्खिया के अलावा शम्सी ने अफगानिस्तान का खेलना मुहाल कर दिया। पिछले तीन दशक में साउथ अफ्रीका अपना पहला वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से सिर्फ 57 रन ही दूर है।

Also Read: IND vs ENG Dream11 Prediction

ताज़ा हिंदी समाचार

IND बनाम NZ तीसरा T20I प्लेइंग

IND बनाम NZ तीसरा T20I प्लेइंग XI: भारत और न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को दी शिकस्त, महिला टीम ने युगांडा को हराया

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल अंपायर पर भड़क गए

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती के लिए VBSPU की टीम तैयार

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा फरहान ने उनकी जगह ली

लाइव मैच के दौरान इस टीम

लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया

हरमन और दीप्ति के शतकों की

हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner