अफगानिस्तन क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने बांग्लादेश को हरा पहली बार किसी वर्ल्ड कप के अंतिम-4 में जगह बनाई है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान की टीम ये कमाल कर देगी और जैसे ही टीम ने ये कमाल किया अफगानिस्तान की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग जमकर जश्न मनाने लगे।
अफगानिस्तान ने क्रिकेट को दुनिया में वो कर दिखाया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने सुपर-8 में पहले ऑस्ट्रेलिया को मात दी। फिर इस टीम ने बांग्लादेश को मात दे सेमीफाइनल में कदम रखा। ये पहली बार जब ये अफगानिस्तान किसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कोई ठिकाना नहीं रहा। पूरी टीम जीत के जश्न में डूब गई। पूरे मैदान पर अफगानी खिलाड़ी झूमने लगे। ये पल ही ऐसा था। किसी ने नहीं सोचा था कि अफगानिस्तान इस तरह का खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस जीत का जश्न सिर्फ मैदान पर ही नहीं मना बल्कि अफगानिस्तान की सड़कों तक लोगों ने इस जीत का जश्न मनाया।
राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने जैसे ही बांग्लादेश को हराया वैसे ही अफगानिस्तान में लोग सड़कों पर उतर आए। अफगानी झंड़ा लेकर लोग अपनी टीम की जयकार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस समय अफगानिस्तान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें सड़कों पर साफ तौर पर जनसैलाब देखा जा सकता है। सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नजर नहीं आ रही है। ऐसी भीड़ है जैसे किसी नेता का भाषण सुनने या किसी सिंगर के कॉन्सर्ट में लोग आए हैं।
अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम को बारिश से बाधित मैच में 19 ओवरों में 114 रनों का टारगेट दिया गया। बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवरों में 105 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ अफगानिस्तान ने आठ रनों से मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान की तरफ से नवीन उल हक और राशिद खान ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।
Also Read: David Warner Announces Retirement, David Warner International Career
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ का मैच टीवी और मोबाइल पर लाइव कहाँ देखें
IPL 2027: नीलामी से पहले फ़्रैंचाइज़ी इन 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती हैं
रहमत शाह का टेस्ट शतक: अफ़ग़ान कप्तान ने ढाका में कप्तानी के डेब्यू पर तोड़े रिकॉर्ड
IND vs WI: अभिषेक शर्मा की नज़र सबसे तेज़ 2000 T20I रन और सूर्यकुमार के छक्कों के रिकॉर्ड पर
IND vs WI 3rd T20I: संभावित टॉप परफ़ॉर्मर प्रेडिक्शन
राशिद खान का बड़ा बयान: विराट कोहली और एबी डिविलियर्स नहीं, जसप्रीत बुमराह हैं सबसे महान T20 क्रिकेटर
इंदौर में भारत का T20I रिकॉर्ड: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के आँकड़े
IND vs WI 3rd T20I पिच रिपोर्ट: होल्कर स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल
Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल
मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

