टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा आईटीटीएफ वर्ल्ड रैंकिंग में 31वें रैंक पर पहुंच गई हैं। यह उनके करियर का बेस्ट रैंकिंग भी है। इससे पहले मनिका 33वें स्थान पर पहुंची थी। वहीं मनिका और साथियान को मिक्स्ड डब्ल्स रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। मनिका के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी टॉप 50 में जगह नहीं बनाया पाया है। श्रीजा अकुला को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 82वें रैंक पर पहुंच गई हैं।
मनिका बत्रा को एशियन गेम्स और डब्ल्यूटीटी चैंपियंस टूर्नामेंट में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन का फायदा मिला है। पिछले महीने चीन में हुए एशियन गेम्स में मनिका बत्रा पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक सफर तय नहीं कर पाया था।
वर्ल्ड टेनिस चैंपियंस टूर्नामेंट में वह अपने करियर में पहली बार राउंड 16 में जगह बना पाईं थी। मनिका राउंड 16 में चीन की वांग यिडी से 3-0 से हार गईं थीं। इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने राउंड 32 में हांगकांग की डू होई केम को 3-2 से हराया था।
मेंस सिंगल्स में शरत कमल की टॉप रैंकिंग में वापसी हुई है। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 100वें रैंक पर पहुंच गए हैं। पुरुषों में सबसे बेहतर रैंकिंग हरमीत देसाई की है। वह 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि मानव ठक्कर 82वें स्थान पर हैं। साथियान को तीन पायदान का नुकसान हुआ है। वह 85वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Also Read: Team India No.1 in ICC Men's Test Rankings
ताज़ा हिंदी समाचार
सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के नतीजे से नाराज
सुचिका तारियाल के साथ विनेश फोगाट जैसा हादसा, 700 ग्राम वजन ज्यादा होने से हारीं मैच
CSK का बड़ा ऐलान: ज़हीर खान IPL 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त
SA vs AUS ODI Series: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स शामिल
India vs Japan T20I: श्रेयस अय्यर ने टोक्यो और पिच की स्थितियों पर अपनी पहली राय साझा की।
IND-W बनाम SL-W फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग: एशियन गेम्स 2026 महिला फाइनल कैसे देखें
बांग्लादेश क्रिकेट: मैच फीस में बढ़ोतरी और 6 टीमों वाले नए स्ट्रक्चर का ऐलान।
भारत-जापान T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?
CPL 2026 फाइनल: मोईन अली की टीम बनी चैंपियन, माज सदाकत का शतक
Asian Games 2026: चैंपियन भारत ने कबड्डी में जापान को 49-24 से हराया

