भारत की अश्निनी पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो की जोड़ी ने रविवार को अपना दूसरा सुपर 100 खिताब जीत लिया। उन्होंने गुवाहाटी मास्टर्स बैडिमंटन के फाइनल में ताइवान की संग शुओ यून और यू चिन हुई को 21-13, 21-19 से हराया। इससे पहले उन्होंने अबु धाबी में मास्टर्स सुपर 100 खिताब जीता था। जबकि थाईलैंड की लालिनरात चाइवान ने विमेंस सिंगल्स और इंडोनेशिया की योहानेस सॉट मार्सेलिनो ने विमेंस सिंगल्स का फाइनल जीता।
पिछले हफ्ते लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 इवेंट में अश्निनी पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो रनरअप रही थी। चौंतीस साल की अश्विनी और 20 साल की तनीषा ने इसी साल जनवरी में साथ-साथ खेलना शुरू किया है। वे हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं। इससे पहले पोनप्पा ने ज्वाला गट्टा के साथ कई सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ज्वाला के साथ ब्रॉन्ज तथा 2010 और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड और सिल्वर जीता।
पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो ने फाइनल में अपना पहला गेम आसानी से जीत लिया। लेकिन दूसरे गेम में उन्हें चीनी ताइपे की जोड़ी से चुनौती का सामना करना पड़ा। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी 12-6 से आगे थीं, लेकिन उसके बाद चीनी ताइपे की जोड़ी ने लगातार पांच अंक हासिल कर अश्निनी पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो के सामने चुनौती पेश की। उसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए दूसरे गेम को आखिरकार 21-19 से जीत लिया।
Also Read: Google launches the Most Powerful AI Model Gemini
ताज़ा हिंदी समाचार
CSK का बड़ा ऐलान: ज़हीर खान IPL 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त
SA vs AUS ODI Series: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स शामिल
India vs Japan T20I: श्रेयस अय्यर ने टोक्यो और पिच की स्थितियों पर अपनी पहली राय साझा की।
IND-W बनाम SL-W फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग: एशियन गेम्स 2026 महिला फाइनल कैसे देखें
बांग्लादेश क्रिकेट: मैच फीस में बढ़ोतरी और 6 टीमों वाले नए स्ट्रक्चर का ऐलान।
भारत-जापान T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?
CPL 2026 फाइनल: मोईन अली की टीम बनी चैंपियन, माज सदाकत का शतक
Asian Games 2026: चैंपियन भारत ने कबड्डी में जापान को 49-24 से हराया
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला फ़ाइनल: एशियाई खेलों का फ़ाइनल कब है?
वॉटर पार्क से पोडियम तक का सफर 13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास

