Header Banner

टायला व्लाएमिंक 16 महीने बाद लौटीं | ग्रीन बनाम गोल्ड मैच 2026

Arjit pic - Friday, Apr 03, 2026
Last Updated on Apr 03, 2026 06:05 PM
टायला व्लाएमिंक 16 महीने बाद लौटीं | ग्रीन बनाम गोल्ड मैच 2026

Image Source: ICC/X

Tayla Vlaeminck का 16 महीने बाद कमबैक! Green vs Gold मैच में होगी वापसी

Sydney: ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज Tayla Vlaeminck लंबे इंजरी ब्रेक के बाद आखिरकार मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। वह अगले हफ्ते सिडनी में होने वाले तीन दिवसीय Green vs Gold मैच में खेलते नजर आएंगी।

Vlaeminck ने आखिरी बार क्रिकेट खेला था 2024 T20 World Cup के ओपनिंग मैच में, जब उन्होंने अपना दाहिना कंधा dislocate कर लिया था। उसके बाद 16 महीने (लगभग 545 दिन) का लंबा इंजरी लेऑफ रहा। उन्होंने इस सीजन की WBBL में खेलने की उम्मीद जताई थी, लेकिन रिकवरी ज्यादा लंबी होने के कारण वो प्लान कैंसल हो गया।

अब 27 वर्षीय पेसर Green टीम में शामिल की गई हैं, जिसकी कप्तानी ऑलराउंडर Charli Knott कर रही हैं। वहीं Gold टीम की अगुवाई Katie Mack (हाल ही में NSW Player of the Year) करेंगी। यह मैच स्थापित और उभरती हुई घरेलू खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है।

Vlaeminck ने हाल ही में 2026-27 सीजन शेड्यूल लॉन्च के मौके पर कहा था:

"लंबे रिहैब से वापस आते समय बाकी शरीर को भी ट्रेनिंग की आदत डालनी पड़ती है, इसलिए बीच-बीच में छोटी-मोटी दिक्कतें आती रहती हैं। ये मेरे करियर में कॉमन रहा है। लेकिन अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। नेट्स में वापस गेंदबाजी करना और जिम से बाहर निकलना बहुत अच्छा लग रहा है। लगभग 16 महीने बाद क्रिकेट खेलने जा रही हूं, तो ये बेहद रोमांचक है। इतने समय तक क्रिकेट सिर्फ देखती रही, अब जितना पास आ रही हूं, उतना ही एहसास हो रहा है कि मुझे कितना मिस कर रही थी।"

Vlaeminck का करियर इंजरी से भरा रहा है। उन्होंने लेफ्ट शोल्डर दो बार dislocate किया, फुट में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुए और इंटरनेशनल डेब्यू से पहले दो ACL सर्जरी भी करवाईं। 2018 में ऑस्ट्रेलिया डेब्यू करने के बावजूद उन्होंने अब तक सिर्फ 29 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेले हैं।

नेशनल सेलेक्टर Shawn Flegler ने कहा,

"तीन दिवसीय फॉर्मेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने का महत्वपूर्ण कदम है और ये हमारे Australia A प्रोग्राम को और मजबूत बनाता है।"

Green and Gold Squad

Green Squad: Jemma Barsby, Sophie Day, Emma de Broughe, Milly Illingworth, Charli Knott (c), Eleanor Larosa, Claire Moore, Bridget Patterson, Madeline Penna, Hayley Silver-Holmes, Rachel Trenaman, Callie Wilson, Tayla Vlaeminck

Gold Squad: Maddy Darke, Lucy Finn, Hasrat Gill, Sianna Ginger, Ella Hayward, Amy Hunter, Anika Learoyd, Katie Mack (c), Lilly Mills, Courtney Neale, Frankie Nicklin, Olivia Porter, Courtney Webb

नोट: वेस्ट इंडीज दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोई खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रही।

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE