Header Banner

WTC Final से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने की सगाई, राजस्थान रॉयल्स ने खास तस्वीर शेयर करते हुए दी बधाई

Anshu pic By - बुधवार, जून 07, 2023
Last Updated on जून 07, 2023 02:57 अपराह्न
WTC Final से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने की सगाई, राजस्थान रॉयल्स ने खास तस्वीर शेयर करते हुए दी बधाई

Prasidh Krishna Rachana Engagment

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सगाई कर ली है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय तेज गेंदबाज और उनकी मंगेतर की तस्वीर शेयर करते हुए कपल को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर कपल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही है।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सगाई कर ली है। राजस्थान रॉयल्स ने कृष्णा और उनकी मंगेतर की खास तस्वीर शेयर करते हुए कपल को बधाई दी है। बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके थे और वह इंजरी की वजह से भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं।

Also Read: Kohli test in front of Cummins, then Ashwin will take Smith's test

प्रसिद्ध कृष्णा ने की सगाई

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी मंगेतर रचना के साथ सगाई की है। सोशल मीडिया पर कपल की खूबसूरत तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में प्रसिद्ध और रचना एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और तस्वीर में भारतीय तेज गेंदबाज अपनी मंगेतर को बाहों में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर नई पारी की शुरुआत की तरफ बढ़ाए गए पहले कदम की खुशी साफतौर पर झलक रही है।

राजस्थान रॉयल्स ने दी बधाई

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी मंगेतर की तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी है। फोटो में रिंग सेरेमनी के बाद प्रसिद्ध रचना को उठाए हुए नजर आ रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल 2023 में नहीं खेल सके थे। हालांकि, तेज गेंदबाज का पिछला सीजन कमाल का रहा था।

IPL 2022 में लाजवाब रहा था प्रदर्शन

प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में गेंद से शानदार रहा था। कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी 8.29 का रहा था। भारतीय तेज गेंदबाज के अगर ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें, तो वह इस लीग में 51 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 49 विकेट अपने नाम किए हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS ODI:

SA vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए क्वेना मफाका, लिज़ाद विलियम्स की हुई एंट्री

ICC T20 Rankings: श्रेयस

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर 22वें स्थान पर पहुंचे, ईशान किशन नंबर 1 पर बरकरार।

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग:

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग: अबरार अहमद नंबर 1 बने, वरुण चक्रवर्ती 7वें स्थान पर खिसके।

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम,

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, जानें IND vs WI वनडे शेड्यूल और पूरा स्क्वॉड

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM से पहले फ्रेंचाइजी ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई

Asian Games 2026: भारत

Asian Games 2026: भारत पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच कब है?

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल

मनु भाकर मेडल से

मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner