साउथ अफ्रीका और भारत के बीज खेले गए पहले टी20I मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यान्सन के बीच नोकझोंक हुई। डरबन में खेले गए पहले मैच में दोनों के बीच कहासुनी हुई। मैदानी अंपायर्स के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में घटी। 15वां ओवर रवि बिश्नोई ने किया। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिच के राइट साइड से एक थ्रो कलेक्ट किया। इससे यान्सन नाराज दिखे और उन्होंने संजू सैमसन से कुछ कहा। इसके बाद सूर्यकुमार ने मामले में हस्ताक्षेप किया। दोनों के बीच थोड़ी देर तक बहस होती रही।
यान्सन के व्यवहार से नाखुश सूर्यकुमार यादव को साउथ अफ्रीका के आलराउंडर से बातचीत करते हुए देखा गया। दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद मैदानी अंपायर्स ने दोनों को अलग किया। वापस अपनी जगह जाते हुए सूर्या को गेराल्ड कोएत्जी के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। बिश्नोई ने 12 के निजी स्कोर पर मार्को यान्सन को चलता किया।
Also Read: 2nd ODI: AFG vs BAN Dream11 Team, Prediction, Playing 11, Weather, Pitch Report
ताज़ा हिंदी समाचार
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय
सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए
हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत
नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी
WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

