Rishabh Pant और जहीर खान के बीच हुई गरमागरमी

Ravi pic By - बुधवार, अप्रैल 23, 2025
Last Updated on अप्रैल 23, 2025 12:43 अपराह्न
Rishabh Pant और जहीर खान के बीच हुई गरमागरमी

लखनऊ सुपर जायंट्स के 159 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आक्रामक शुरुआत की। युवा खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (51) ने करुण नायर (15) के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 36 रन जोड़े। नायर के आउट होने के बाद राहुल ने बागडोर संभाली और अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शानदार पारी खेलकर उसके मुंह से जीत छीन ली।

दिल्ली ने लखनऊ को 8 विकेट से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की। इस मैच में हार के बाद ट्रोलर्स ने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को निशाने पर लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंत 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने से पहले डगआउट में मेंटर जहीर खान से बहस करते नजर आ रहे हैं।

जहीर खान से भिड़े Rishabh Pant

आईपीएल 2025 के 40वें मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का लक्ष्य दिया. लखनऊ को एडेन मार्करम और मिशेल मार्श ने शानदार शुरुआत दिलाई. लखनऊ की टीम ने पहले 10 ओवर में एक विकेट खोकर 87 रन बनाए और आखिरी 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी.

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म इतनी खराब है कि कप्तान होने के बावजूद मेंटर जहीर खान ने उनसे पहले इम्पैक्ट प्लेयर आयुष बदोनी को मैदान पर भेज दिया। आयुष ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाए। आयुष जब आउट हुए तो पंत को सिर्फ दो गेंदें खेलने को मिलीं, जिस पर कप्तान कोई रन नहीं बना सके और पुराना शॉट खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए।

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एलएसजी डगआउट में मेंटर जहीर खान से बहस करते नजर आ रहे हैं। पंत के इस वीडियो से समझा जा रहा है कि वे देर से बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के फैसले से नाराज थे।

Suresh Raina और Anil Kumble ने क्या कहा?

इस वीडियो पर कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना ने स्टोरस्पोर्ट्स से कहा कि पंत और जहीर के बीच उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर चर्चा हुई होगी. उन्होंने कहा कि 20 ओवर बचे हैं. आपको विकेट बचाने हैं और टीम की कप्तानी करनी है. आपको अपनी टीम को जिताना है और वह इसी बारे में जहीर खान से बात कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह कह रहे हैं कि मैंने कहा, मुझे अंदर भेजो. रैना के अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी पंत और जहीर के इस वायरल वीडियो पर कहा कि आपको इन परिस्थितियों में शांति बनानी होगी. वह कप्तान हैं. उन्हें इसे सकारात्मक तरीके से लेना होगा. उनके मन में जो भी निराशा या गुस्सा है, उसे उन्हें सकारात्मक प्रदर्शन में बदलना चाहिए.

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner