कीवी खिलाड़ियों ने की विराट की मदद तो नाराज हुआ यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Vipin pic By - गुरुवार, नवंबर 16, 2023
Last Updated on नवंबर 16, 2023 04:50 अपराह्न
कीवी खिलाड़ियों ने की विराट की मदद तो नाराज हुआ यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने वनडे प्रारूप में अपना 50वां शतक भी पूरा कर लिया। जहां चारों तरफ विराट कोहली की सराहना की जा रही है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन ओ'डॉनेल ने बल्लेबाजी के दौरान विराट को ऐंठन आने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों द्वारा उसकी मदद करने पर आलोचना की है। ओडॉनेल ने इसे ही न्यूजीलैंड के हार का जिम्मेदार ठहराया है।

ओडोनेल ने कहा, 'बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली को पीठ में ऐंठन हो गई। उन्होंने अपना बल्ला फेंक दिया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में से एक ने बल्ला उठाकर दिया। उन्होंने विराट की मदद की।'

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के इस व्यवहार से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाराज दिखे। उन्होंने कहा, 'जब विराट कोहली को क्रैंप आया तो आप उसकी मदद करने क्यों जाएंगे? वो भी तब जब बारत 400 के आंकड़े के करीब है। खेल भावना को नियमों के भीतर रखना चाहिए। विराट कोहली आपके देश को तोड़ रहा है और आप आगे बढ़कर उसकी मदद कर रहे हैं।'

पूर्व गेंदबाज का मानना है कि जब कोहली को दिग्गत हो रही थी तो न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को उनके करीब भी नहीं जाना चाहिए था। उनसे 20 मीटर की दूरी पर रहना चाहिए था। वह एक पतिस्पर्धी है। शुभमन गिल 79 रन पर ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत अबतक बिना एक भी मैच हारे फाइनल में पहुंचा है। टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, शुभमन गिर और मोहम्मद शमी का अहम योगदान रहा।

Also Read: Legends Cricket League All Teams and squads

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner