आंध्र प्रदेश के ओपनर वामशी कृष्णा ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के एक मैच में बल्ले से धमाका किया। कडप्पा के वाई एस रेड्डी एसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में आंध्र प्रदेश बनाम रेलवे के मुकाबले में वामशी ने 6 गेंदों पर 6 सिक्स लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया।
कृष्णा ने रेलवे के लेग स्पिनर दमनदीप सिंह के ओवर में 6 गेंदों पर 6 सिक्स लगाए और उनकी जमकर धुनाई की। वामशी ने अपनी पाी में 64 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन की पारी खेली। उनकी एक ओवर में 36 रन कूटने के बाद फैंस को भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की याद आने लगी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
डॉमेस्टिक क्रिकट में कई युवा बल्लेबाजों को बल्ले और गेंद से कमाल करते हुए जमकर सुर्खियां बटोरते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए एक ओवर में लगातार 6 छक्के ठोके और विरोधी टीम के गेंदबाज की जमकर पिटाई की।
वामशी कृष्णा की इस आतिशी पारी को देख फैंस को भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह की पारी की याद आ गई, जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया था। बीसीसीआई के अंडर-23 टूर्नामेंट में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के एक मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में तूफानी शतक जड़ा और एक ओवर में ही 6 छक्के जड़ दिए।
कृष्णा की इस पारी के बावजूद आंध्र प्रदेश की टीम 378 रन ही बना सकी। इसके जवाब में रेलवे की टीम ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 865 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद रेलवे ने पहली पारी के आधार पर आंध्र के खिलाफ 487 रन की बढ़त हासिल की।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक
21 साल के प्रियांशु मोलिया ने ठोके नाबाद 321 रन, रणजी में रचा इतिहास
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: BCA स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
ICC महिला रैंकिंग: स्मृति मंधाना ने ICC महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाया
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 113 रन की पारी देख पिता हुए गदगद
WPL 2027 नीलामी लाइव स्ट्रीमिंग: तारीख, समय, टीमों का पर्स और लाइव कहां देखें?
WPL 2027 ऑक्शन: ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं सबसे महंगे, लगेंगी बड़ी बोलियां
ईशान किशन ने 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा को चिढ़ाया, वीडियो वायरल
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा

