भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज अंतिम चार में जगह बना सकती है। इसके पीछे का कारण बताते हुए इरफान पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज को होम कंडीशन का बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही टीम के खिलाड़ियों ने इस बार मैच जीतने की भूख दिखाई है। निकोलस पूरन गजब की फॉर्म में हैं। प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सभी 20 टीमों ने अपनी कमर कस ली है। 1 जून को सारे प्रैक्टिस मैच खत्म हो जाएंगे। इस मेगा टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी संभावित टीमों को खुलासा किया है। इसी क्रम में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने एक टीम को डार्क हॉर्स बताया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम में बातचीत करते हुए इरफान पठान ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार संभावित टीमों का नाम बताया। इरफान पठान ने भारत के साथ-साथ गत चैंपियन इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका को रखा। इसके अलावा इरफान पठान ने दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को डार्क हॉर्स बताया।
उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज अंतिम चार में जगह बना सकती है। इसके पीछे का कारण बताते हुए इरफान पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज को होम कंडीशन का बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही टीम के खिलाड़ियों ने इस बार मैच जीतने की भूख दिखाई है। निकोलस पूरन गजब की फॉर्म में हैं। रोवमैन पॉवेल और शिमरन हेटमायर को कम नहीं आंका जा सकता है। युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने सभी को प्रभावित किया है।
2 जून से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी दो देशों को मिली है। अमेरिका के साथ वेस्टइंडीज को सह मेजबान देश बनाया गया है। भारत अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगा। वहीं, 9 जून को महामुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा। 29 जून को फाइनल खेला जाएगा। इस बार सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे।
Also Read: Brydon Carse banned for three months for gambling
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।
नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’
BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार
रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत
एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।
एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?
एशिया कप ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
T20 World Cup विजेता कोच बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला टीम से बाहर, NZC ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट
SA vs AUS ODI: लुंगी एनगिडी चोट के कारण बाहर, 20 साल के मकोएना को मिली जगह
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल?

