अहमदाबाद का टोरेंट ग्रुप IPL टीम गुजरात टाइटंस का मेजर शेयरहोल्डर बन गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार- ग्रुप ने गुजरात टाइटंस 67% शेयर CVC कैपिटल से खरीदे हैं। CVC कैपिटल गुजरात टाइटंस की ओनरशिप वाली कंपनी है। गुजरात टाइटंस ने X पर बुधवार को पोस्ट करके इसका ऐलान किया। हालांकि फ्रेंचाइजी ने डील की डिटेल जारी नहीं की है।
इस डील को BCCI की IPL की गवर्निंग काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फंड कंपनी CVC ने GT को 5625 करोड़ रुपए में खरीदा था। गुजरात टाइटंस टीम ने 2022 के अपने पहले सीजन में ही IPL खिताब जीता था और 2023 में रनर अप रहे थे। गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
लग्जमबर्ग का सीवीसी ग्रुप शेयर मार्केट के पैटर्न पर पूरी रणनीति बनाकर चल रहा है। यानी मुनाफा हो गया तो प्रॉफिट बुक करो और निकलो। 2021 में जब 2 नई IPL टीमों के लिए बोली लगाई जा रही थी। तब टोरेंट ग्रुप ने भी गुजरात की नीलामी में बोली लगाई थी। उस समय ग्रुप ने अहमदाबाद के लिए 4653 करोड़ और लखनऊ के लिए 4356 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, हालांकि तब टोरेंट ग्रुप टीम नहीं खरीद सका था। टोरेंट ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी टीम खरीदने के लिए बोली लगाई थी। 2018 में जब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के कुछ शेयर बिक रहे थे, टोरेंट समूह ने दिल्ली डेयरडेविल्स को भी खरीदीने की कोशिश की थी।
टोरेंट पावर लिमिटेड एनर्जी सेक्टर की भारतीय कंपनी है। यह इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूट और इलेक्ट्रिक केबल मैन्यूफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी हर साल 4328 मेगावाट बिजली बनाती है। कंपनी 400 KV डबल सर्किट प्रसारण लाइनें संचालित करती है, जो सुगेन और डीजेन प्लांट से अलग-अलग ऑफ-टेक सेंटर्स तक बिजली पहुंचाती हैं। टोरेंट गुजरात, दादर और नगर हवेली, दमन, दीव, मुंद्रा, आगरा और कालवा में बिजली डिस्ट्रीब्यूट करती है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 33,520 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वित्त वर्ष 2023 में यह 5,141 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,171 करोड़ था। टोरेंट का मार्केट कैप 1.04 लाख करोड़ रुपए है।
Also Read: ICC Announces Practice Matches and Schedule for Champions Trophy 2025
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match