HERE - news - toss-ka-boss-will-be-the-winner-of-wtc-final-2023 - - टॉस का बॉस बनेगा WTC Final 2023 का विजेता यकीन नहीं तो देख लीजिए ओवल मैदान के ये आंकड़े

टॉस का बॉस बनेगा WTC Final 2023 का विजेता यकीन नहीं तो देख लीजिए ओवल मैदान के ये आंकड़े

Anshu pic By - Wednesday, Jun 07, 2023
Last Updated on Jun 07, 2023 09:56 AM
टॉस का बॉस बनेगा WTC Final 2023 का विजेता यकीन नहीं तो देख लीजिए ओवल मैदान के ये आंकड़े

WTC Final 2023 IND vs AUS

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टॉस अहम किरदार निभाएगा। ओवल के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम का बोलबाला रहा है। ओवल में पहले फील्डिंग करने वाली टीम औंधे मुंह गिरी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़त के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीम के लाइनअप को देखते हुए यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि खिताब किसकी झोली में जाएगा। हालांकि, डब्ल्यूटीसी के फाइनल मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला है। कैसे और क्यों चलिए वो आपको समझाते हैं।

क्यों होगा टॉस महत्वपूर्ण?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला द ओवल के मैदान पर खेला जाना है। ओवल के मैदान पर अब तक कुल 104 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 88 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, टॉस जीतने या गंवाने के बाद पहले फील्डिंग करने उतरी टीम सिर्फ 29 मैचों में मैदान मार सकी है। यानी आंकड़ों की मानें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम की ओवल में तूती बोलती है।

Also Read: WTC Final 2023: Virat Kohli warning to Team India, run-machine can match this record of Rahul Dravid

कैसा है ओवल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले द ओवल के मैदान पर खेला जाना है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम के हाथ सिर्फ दो में जीत लगी है। वहीं, 5 मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है।

कैसी खेलती है ओवल की पिच?

ओवल की पिच पर बल्लेबाजों का आमतौर पर बोलबाला रहता है। पिछले दस साल में इंग्लैंड के बाकी मैदानों की मुकाबले टेस्ट में सबसे तेजी से रन इसी मैदान पर बने हैं। हालांकि, यह पहला मौका है, जब ओवल में कोई टेस्ट मैच पहली बार जून में खेला जा रहा है। ऐसे में पिच एकदम फ्रेश होगी और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद भी मिल सकती है।

तेज गेंदबाज होंगे असरदार?

ओवल की पिच पर तेज गेंदबाज भी अहम योगदान देते हैं। इंग्लैंड के इस ग्राउंड पर हर 54वीं गेंद या फिर 30 रन बनने के बाद आमतौर पर एक विकेट गिरता है। शुरुआती दो पारियों में फास्ट बॉलर्स असरदार साबित होते हैं। वहीं, तीसरी और चौथी पारी में स्पिन गेंदबाज अपनी फिरकी का जाल बुनते हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं

सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं के कारण पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं

महिला एशिया कप 2026

महिला एशिया कप 2026 शेड्यूल घोषित: दुबई में 5 सितंबर के लिए भारत बनाम पाकिस्तान सेट

अजिंक्य रहाणे की जगह

अजिंक्य रहाणे की जगह कौन लेगा? हार्दिक पंड्या KKR कप्तानी विकल्प के रूप में उभरे

LNS बनाम MIL मैच

LNS बनाम MIL मैच 23, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 6 अगस्त 2026

IND vs SL 2026:

IND vs SL 2026: भारत के खिलाफ़ पहले टेस्ट में कुसल मेंडिस का खेलना संदिग्ध

DPL 2026: सांसद पप्पू

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 50 गेंदों में 95 रन बनाए

CWG 2026 Controversy: ग्लासगो

CWG 2026 Controversy: ग्लासगो में युगांडा और पाकिस्तान के बॉक्सर लापता

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया

TRT बनाम BPH लाइव

TRT बनाम BPH लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर द हंड्रेड मैच 22 लाइव कैसे देखें

ICC World Cup 2027

ICC World Cup 2027 का शेड्यूल, तारीखें और क्वालिफ़िकेशन के नियम

Online games
Online games
Footer Sticky Banner