Header Banner

WTC Final में Travis Head ने खेली ऐतिहासिक पारी, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Anshu pic By - गुरुवार, जून 08, 2023
Last Updated on जून 08, 2023 12:31 अपराह्न
WTC Final में Travis Head ने खेली ऐतिहासिक पारी, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Travis Head century vs India

ऑस्‍ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हेड ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 106 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले दिन ट्रेविस हेड के सामने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजाक बनकर रह गया। हेड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 106 गेंदों पर शतक ठोक दिया। हेड ने इस सेंचुरी के साथ ही खास मुकाम भी हासिल किया। वह डब्ल्यूटीसी के फाइनल में सैकड़ा जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

WTC Final में हेड ने ठोका शतक

भारत के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ट्रेविस हेड ने जोरदार शतक ठोक दिया है। हेड डब्ल्यूटीसी के फाइनल में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हेड शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों कोने में खुलकर शॉट्स लगाते हुए 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी जमाने के बाद हेड और भी खूंखार दिखाई दिए और उन्होंने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

इंग्लैंड में पहली सेंचुरी

सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं, बल्कि इंग्लैंड की धरती पर ट्रेविस हेड के बल्ले से निकली पहली सेंचुरी भी है। इससे पहले इंग्लिश सरजमीं पर हेड का सर्वाधिक स्कोर 51 रन था, जिसको अब हेड ने पीछे छोड़ दिया है।

हेड ने संभाली कंगारू टीम की पारी

डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर कंगारू टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। हेड चौथे विकेट के लिए स्मिथ संग मिलकर खबर लिखे जाने तक 171 रन की पार्टनरशिप निभा चुके हैं।

खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिराज ने पारी के चौथे ही ओवर में उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद वॉर्नर ने लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इस साझेदारी का अंत शार्दुल ठाकुर ने किया और उन्होंने वॉर्नर को 43 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद मार्नस लाबुशेन भी 26 रन बनाकर मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर चलते बने।

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS ODI:

SA vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए क्वेना मफाका, लिज़ाद विलियम्स की हुई एंट्री

ICC T20 Rankings: श्रेयस

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर 22वें स्थान पर पहुंचे, ईशान किशन नंबर 1 पर बरकरार।

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग:

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग: अबरार अहमद नंबर 1 बने, वरुण चक्रवर्ती 7वें स्थान पर खिसके।

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम,

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, जानें IND vs WI वनडे शेड्यूल और पूरा स्क्वॉड

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM से पहले फ्रेंचाइजी ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई

Asian Games 2026: भारत

Asian Games 2026: भारत पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच कब है?

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल

मनु भाकर मेडल से

मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner